Delhi metro suicide

Delhi metro suicide: उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर 12वीं के छात्र ने किया सुसाइड

Delhi metro suicide:  दिल्ली के उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई, जहाँ 12वीं कक्षा के एक छात्र ने मेट्रो ट्रेन के सामने छलांग लगाकर जान दे दी। इस हादसे के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों को करीब आधे घंटे तक मेट्रो का इंतज़ार करना पड़ा।

कोचिंग के लिए निकला था छात्र

मृतक की पहचान 17 वर्षीय अश्विनी डागर के रूप में हुई है, जो नजफगढ़ का रहने वाला था। अश्विनी ने हाल ही में 12वीं की परीक्षा पास की थी और वह उत्तम नगर स्थित ‘सक्सेस कोचिंग सेंटर’ से आगे की पढ़ाई के लिए कोचिंग ले रहा था। उसके पिता दिल्ली परिवहन निगम (DTC) में संविदा चालक के रूप में कार्यरत हैं। अश्विनी अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।

पुलिस के अनुसार, घटना सुबह करीब 11:07 बजे की है। अश्विनी प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर खड़ा था। जैसे ही द्वारका की ओर से मेट्रो ट्रेन प्लेटफॉर्म पर पहुँची, उसने अचानक ट्रैक पर छलांग लगा दी। ट्रेन की रफ्तार तेज होने के कारण ड्राइवर ब्रेक नहीं लगा सका और अश्विनी ट्रेन की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

जांच में जुटी पुलिस

मेट्रो पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। हालांकि, शुरुआती पूछताछ में परिवार ने संकेत दिया है कि अश्विनी पिछले कुछ समय से किसी निजी कारण को लेकर मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। पुलिस अब अश्विनी के मोबाइल फोन की जांच कर रही है ताकि मौत की असली वजह का पता लगाया जा सके।

परिवार में मातम

इकलौते बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दीन दयाल उपाध्याय (DDU) अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की हर पहलू से बारीकी से जांच कर रही है।

Read more- Delhi Metro News Update: दिल्ली में आएगी नई मेट्रो लाइन, 21 स्टेशनों के साथ बदलेगा सफर

More From Author

Christmas WhatsApp Scam

अब नए ग्रुप मेंबर्स भी पढ़ सकेंगे पुरानी चैट, WhatsApp ने पेश किया नया फीचर

Nashik news

Nashik news: नासिक में शुरू हुआ ई-चालान सिस्टम, ट्रैफिक नियम उल्लंघन पर अब तुरंत कार्रवाई