lunar eclipse

Chandra Grahan खत्म होने के बाद जरूर करें ये 4 काम

Chandra Grahan 2026: साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण आज, 3 मार्च को दोपहर 03:20 बजे शुरू हो चुका है। यह ग्रहण शाम 06:47 बजे तक चलेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह ग्रहण सिंह राशि और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में लग रहा है। ग्रहण की कुल अवधि लगभग 3 घंटे 26 मिनट की है।

सूतक काल शुरू होते ही मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण खत्म होने के बाद कुछ जरूरी काम करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

ग्रहण खत्म होने के बाद क्या करें?

  1. स्नान और शुद्धिकरण

ग्रहण समाप्त होने के बाद सबसे पहले स्नान करें। संभव हो तो पानी में गंगाजल मिलाकर नहाएं। अगर स्नान संभव न हो, तो शरीर पर गंगाजल का छिड़काव करें। साफ कपड़े पहनें।

  1. घर की सफाई

घर में झाड़ू-पोछा लगाएं। पोछा लगाते समय पानी में थोड़ा नमक डाल सकते हैं। इसके बाद पूरे घर और मंदिर में गंगाजल छिड़कें। देवी-देवताओं की मूर्तियों को साफ करें और घी का दीपक व धूप जलाएं।

  1. ताजा भोजन बनाएं

अगर भोजन सूतक काल में बनाया गया है और उसमें तुलसी नहीं डाला गया था, तो उसे हटा दें। ग्रहण के बाद ताजा भोजन बनाएं। भोजन में से एक रोटी गाय के लिए निकालें और उसे खिलाएं। अगर रात में संभव न हो तो सुबह खिलाएं।

  1. दान का महत्व

ग्रहण के बाद दान करना शुभ माना जाता है। चावल, दूध, चीनी, आटा, सफेद कपड़ा और सफेद मिठाई का दान कर सकते हैं। यदि कुंडली में चंद्र दोष है, तो मोती या चांदी की वस्तु का दान लाभकारी माना गया है।

इस बार चंद्र ग्रहण सिंह राशि और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में लगा है। मान्यता है कि ग्रहण के बाद गेहूं, गुड़, केसर और लाल कपड़े का दान भी करना चाहिए।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण के बाद स्नान, शुद्धिकरण और दान करने से ग्रहण के दुष्प्रभाव कम होते हैं और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है।

Read more:- चंद्र ग्रहण लगने पर गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये गलतियां

More From Author

Pink Saheli Smart Card

राष्ट्रपति मुर्मू ने लॉन्च किया Pink Saheli Smart Card, जानें इसके फायदे