Janakpuri Bike Accident

Janakpuri Bike Accident: जनकपुरी हादसे में बड़ी करवाई, उदयपुर से गिरफ्तार हुआ कॉन्ट्रैक्टर

Janakpuri Bike Accident: पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी इलाके में खुले सीवर के गड्ढे में गिरकर एक युवक की मौत के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार मुख्य ठेकेदार हिमांशु गुप्ता को दिल्ली पुलिस की एएटीएस (AATS) टीम ने राजस्थान के उदयपुर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वहां अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था।

पूरा मामला

यह दर्दनाक हादसा 5–6 फरवरी की रात हुआ, जब 25 वर्षीय कमल ध्यानी अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। जनकपुरी इलाके में दिल्ली जल बोर्ड द्वारा सीवर का काम चल रहा था। वहां करीब 15–20 फीट गहरा गड्ढा खुला पड़ा था। अंधेरा होने और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम (बैरिकेडिंग या लाइट) न होने के कारण कमल की बाइक सीधे गड्ढे में जा गिरी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

जांच में खुलासे

पुलिस जांच में पता चला कि कमल करीब 8 घंटे तक गड्ढे में पड़े रहे। कम से कम छह लोगों को घटना की जानकारी थी, लेकिन किसी ने पुलिस को सूचना नहीं दी। उप-ठेकेदार राजेश प्रजापति और मजदूर योगेश ने अपनी गलती छिपाने के लिए कमल का शव निकालने में मदद करने से इनकार कर दिया। दोनों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

मुख्य ठेकेदार हिमांशु गुप्ता घटना के तुरंत बाद फरार हो गए थे। पुलिस की तलाश के बाद सूचना मिली कि वह उदयपुर में छिपे हैं। एएटीएस की टीम ने वहां छापा मारकर उन्हें गिरफ्तार किया।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस अब हिमांशु गुप्ता से दिल्ली में पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन क्यों नहीं किया गया और गड्ढा क्यों खुला छोड़ा गया था।

यह भी पढ़ें:- Delhi News: जनकपुरी में नोएडा जैसा हादसा, गड्ढे में गिरने से बाइक सवार की मौत

More From Author

Gurugram Accident

Gurugram Accident: निर्माणाधीन सोसाइटी में बड़ा हादसा, दीवार गिरने से 7 मजदूरों की मौत

CBSE Maths Paper

CBSE Maths Paper का QR कोड स्कैन करते ही बजने लगा गाना, सीबीएसई ने दी सफाई