paytm bank license cancelled

Paytm Bank का लाइसेंस रद्द, जानें क्या चलेगा और क्या होगा बंद!

Paytm Bank: भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) ने 24 अप्रैल 2026 से ‘पेटीएम पेमेंट्स बैंक’ (Paytm Payments Bank Limited) का लाइसेंस पूरी तरह रद्द कर दिया है। हालांकि, One 97 Communications ने साफ कर दिया है कि घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है और कंपनी की मुख्य सेवाएं निरंतर जारी रहेंगी। लेकिन अभी भी पेटीएम इस्तेमाल करने वाले करोड़ों लोगों के मन में कई सवाल हैं। क्या अब दुकान पर स्कैन नहीं होगा? क्या वॉलेट के पैसे डूब जाएंगे? आइए, आसान भाषा में समझते हैं कि असल में क्या बदला है और क्या नहीं।

कंपनी One 97 Communications ने साफ कहा है कि Paytm ऐप पहले की तरह काम करता रहेगा। UPI पेमेंट, QR कोड स्कैन, साउंडबॉक्स और कार्ड मशीन जैसी सेवाएं जारी रहेंगी। अगर आपका UPI किसी दूसरे बैंक (जैसे SBI, HDFC या ICICI) से जुड़ा है, तो आपको कोई परेशानी नहीं होगी। Paytm अब Google Pay या PhonePe की तरह एक थर्ड-पार्टी ऐप के रूप में काम कर रहा है।

paytm bank license cancelled
Image source -PTI

किन यूजर्स को सावधान रहने की जरूरत?

अगर आपका UPI हैंडल सीधे @paytm बैंक से जुड़ा है, तो आपको उसे किसी दूसरे बैंक खाते से लिंक करना चाहिए। इससे भविष्य में कोई दिक्कत नहीं आएगी।

पैसा सुरक्षित है या नहीं?

Paytm Payments Bank में जमा पैसा पूरी तरह सुरक्षित है। आप अपना मौजूदा बैलेंस इस्तेमाल कर सकते हैं, हालांकि अब आप नया पैसा जमा नहीं कर पाएंगे। वहीं, रिफंड या कैशबैक आ सकते हैं, और FASTag तथा अन्य सेवाएं अभी भी उपलब्ध हैं, लेकिन उन्हें रिचार्ज नहीं किया जा सकेगा। इसलिए बेहतर होगा कि आप किसी दूसरे बैंक से नया FASTag ले लें। अगर आप दूसरे बैंक के जरिए पेमेंट करते हैं, तो बिजली बिल, मोबाइल रिचार्ज जैसी सेवाएं भी चलती रहेंगी।

कंपनी पर क्या असर पड़ेगा?

कंपनी ने बताया कि इस फैसले का उसके बिजनेस पर सीधा असर नहीं पड़ेगा। कंपनी पहले ही इस नुकसान की तैयारी कर चुकी थी, इसलिए उसकी फाइनेंशियल स्थिति पर कोई नया बोझ नहीं आएगा।

Read more:- WhatsApp Recharge Feature: व्हाट्सएप से अब होगा मोबाइल रिचार्ज, जल्द आएगा नया फीचर

More From Author

Delhi Fire News

Delhi Fire News: दिल्ली में डबल फायर ट्रैजेडी, दो इलाकों में लगी भीषण आग

Palm Oil Crisis

ईरान तनाव से भारत में Palm Oil Crisis? जानें क्या होगा असर