Faridabad Crime News

Faridabad Crime News: ममता हुई शर्मसार, आर्थिक तंगी में मां ने ली मासूम की जान!

Faridabad Crime News:  फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक मां ने अपनी ही 18 महीने की मासूम बेटी को जिंदा नाले में फेंक दिया, जिससे डूबने के कारण बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?

यह घटना तीन दिन पहले की है। धीरज नगर और टीटू कॉलोनी के बीच स्थित ‘बुढ़िया नाले’ में एक बच्ची का शव लोहे के जाल में फंसा मिला था। स्कूल जा रहे बच्चों ने शव को देखकर शोर मचाया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

CCTV फुटेज से खुला राज

मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई। जब पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी कैमरों की तलाशी ली, तो एक चौंकाने वाला फुटेज सामने आया। 23 अप्रैल की सुबह करीब 9 बजे एक महिला बच्ची को गोद में लेकर नाले की तरफ जाती दिखी, लेकिन कुछ देर बाद वह अकेली वापस लौट रही थी।

आरोपी मां गिरफ्तार

पुलिस ने फुटेज के आधार पर महिला की पहचान नीलम के रूप में की और उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में महिला ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है पुलिस को उसने बताया कि उसके पति संजय कबाड़ बीनने का काम करते हैं। उनकी छह बेटियां थीं और आर्थिक हालत बहुत खराब थी। गरीबी के कारण वह बच्चों का पालन-पोषण नहीं कर पा रही थी, इसलिए उसने यह खौफनाक कदम उठाया।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या इस घटना के पीछे सिर्फ आर्थिक तंगी ही वजह थी या कोई और दबाव था। साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों से भी पूछताछ की जा रही है। फिलहाल आरोपी मां पुलिस की गिरफ्त में है।

Read more:- Ganga Expressway Route: 28 अप्रैल को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, जानिए इसकी खासियतें

More From Author

Ganga Expressway Route

Ganga Expressway Route: 28 अप्रैल को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, जानिए इसकी खासियतें