Cockroach Janta Party: सोशल मीडिया पर बीते दिनों से एक अकाउंट वायरल हो रहा है, जिसका नाम ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ है। यह अकाउंट भारत के चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया के एक बयान के विरोध में बनाया गया है। अब तक इस अकाउंट के 21.7 M फॉलोवर्स हो चुके हैं। क्या है ये ‘कॉकरोच जनता पार्टी’? आइए जानते हैं:-
क्या है कॉकरोच जनता पार्टी?
दरअसल, भारत के चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया के एक बयान ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है, जिसके विरोध में इस पार्टी को बनाया गया है। बता दें कि देश के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने बीते शुक्रवार को एक याचिका पर सुनवाई करते हुए बेरोजगार युवाओं की तुलना ‘कॉकरोच’ से की थी।
उन्होंने कहा था कि बेरोजगार युवा आगे चलकर मीडिया, सोशल मीडिया और आरटीआई कार्यकर्ता बन जाते हैं और फिर व्यवस्था पर हमला शुरू कर देते हैं।
बता दें, यह अकाउंट अभिजीत दीपके ने बनाया है, जो मूल रूप से महाराष्ट्र के औरंगाबाद (छत्रपति संभाजीनगर) के रहने वाले हैं और पेशे से पॉलिटिकल कम्युनिकेशन स्ट्रेटेजिस्ट हैं। अभिजीत ने पुणे से जर्नलिज्म (पत्रकारिता) में ग्रेजुएशन की है। वहीं, वे उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका चले गए। उन्होंने अमेरिका की प्रतिष्ठित बॉस्टन यूनिवर्सिटी से ‘पब्लिक रिलेशंस’ (PR) में मास्टर ऑफ साइंस (MS) की डिग्री हाल ही में पूरी की है।
हालांकि, यह कोई वास्तविक राजनीतिक पार्टी नहीं है और न ही चुनावी राजनीति से जुड़ी हुई है। यह सिर्फ एक पैरोडी अकाउंट है, जो इंस्टाग्राम और X दोनों पर मौजूद है। जिसके बायो में लिखा है कि यह ‘बेरोजगारों की आवाज उठाने’ का काम करेगी।
क्या है इस पार्टी को जॉइन करने की योग्यता?
इस पार्टी को जॉइन करने के लिए बस आपका बेरोजगार और आलसी होना जरूरी है। साथ ही, अगर आप कम से कम 11 घंटे ऑनलाइन रह लेते हैं, तो आप इस पार्टी से जुड़ सकते हैं। यह पार्टी लोगों को इतनी पसंद आ रही है कि अब तक इस अकाउंट के 21.7 M फॉलोवर्स हो चुके हैं।
परिवार को मिल रहीं धमकियां
एक रिपोर्ट के अनुसार, अभिजीत दीपके ने दावा किया कि उन्हें और उनके परिवार को धमकियां मिल रही हैं। फिलहाल अभिजीत बोस्टन में हैं, जबकि उनका परिवार महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में रहता है। उन्होंने बताया कि उन्हें एक वीडियो भेजा गया, जिसमें एक व्यक्ति उनके घर के बाहर पहुंचने की बात कह रहा था।
पर्सनल अकाउंट हैक होने का दावा
अभिजीत दीपके ने X पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि उनका पर्सनल इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया था और वे उसे एक्सेस नहीं कर पा रहे थे। उन्होंने अकाउंट रिकवरी के लिए Meta से भी मदद मांगी, लेकिन अकाउंट वापस नहीं मिल पाया। इसके अलावा, पार्टी का बैकअप इंस्टाग्राम अकाउंट भी कुछ समय के लिए हट गया था।
CJI सूर्यकांत ने दी सफाई
इस बयान के बाद CJI सूर्यकांत ने भी आकर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है। CJI सूर्यकांत ने साफ किया कि मीडिया में आई कुछ खबरों से उन्हें ‘दुख’ हुआ, क्योंकि उनमें यह दिखाया गया कि उन्होंने युवाओं की आलोचना की है। उन्होंने बयान जारी कर कहा, ‘मुझे यह पढ़कर दुख हुआ कि मीडिया के एक वर्ग ने हल्के-फुल्के अंदाज में की गई मेरी मौखिक टिप्पणी को गलत तरीके से पेश किया।’
उन्होंने आगे कहा कि उनकी टिप्पणी युवाओं के लिए नहीं थी, बल्कि उन लोगों के संदर्भ में थी, जो ‘फर्जी और नकली डिग्रियों’ के जरिए कानूनी पेशे में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे हैं। CJI ने कहा कि उनके बयान का गलत अर्थ निकालकर पेश किया गया, जिससे भ्रम की स्थिति पैदा हुई है।
Read more:- दिल्ली में सरकारी कर्मचारियों के लिए हफ्ते में 2 दिन Work From Home
यह भी देखें:-

