Twisha Sharma

Twisha Sharma मौत मामले में बड़ा मोड़, दिल्ली AIIMS की टीम ने किया दोबारा पोस्टमार्टम

Twisha Sharma: भोपाल की चर्चित मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत का मामला अब और गहराता जा रहा है। सच का पता लगाने के लिए भोपाल एम्स (AIIMS) में ट्विशा के शव का दोबारा पोस्टमार्टम किया गया है। कोर्ट के आदेश पर दिल्ली एम्स के चार डॉक्टरों की टीम शनिवार को भोपाल पहुंची थी, जिनकी देखरेख में यह पूरी प्रक्रिया वीडियो रिकॉर्डिंग और वैज्ञानिक नियमों के तहत पूरी की गई। अब इस मामले में सबकी नजरें दिल्ली एम्स की दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट और भोपाल पुलिस की स्टेटस रिपोर्ट पर टिकी हैं।

ट्विशा का अंतिम संस्कार आज शाम 5 बजे भोपाल के भदभदा विश्राम घाट में किया जाएगा। कई दिनों से अंतिम संस्कार न हो पाने के कारण उनका परिवार गहरे सदमे और दुख में है।

क्या है पूरा मामला?

31 वर्षीय एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा का विवाह पिछले साल दिसंबर में हुआ था। शादी के महज 5 महीने बाद, 12 मई को भोपाल के कटारा हिल्स स्थित उनके ससुराल में उनका शव फंदे से लटका मिला था। घटना के बाद ट्विशा के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मानसिक रूप से परेशान करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने ट्विशा के पति समर्थ सिंह (पेशा- वकील) और उनकी मां गिरिबाला सिंह (रिटायर्ड जज) के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

सास की तलाश जारी

ट्विशा की मौत के बाद से ही उनका पति समर्थ सिंह फरार चल रहा था। करीब 10 दिन तक भागने के बाद, शुक्रवार को उसने जबलपुर कोर्ट में सरेंडर करने की कोशिश की, जहाँ से पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। कोर्ट ने समर्थ सिंह को 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है, जहाँ पुलिस उससे मोबाइल चैट और पारिवारिक विवाद को लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं, मामले की दूसरी आरोपी और ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह पुलिस के नोटिस के बावजूद अब तक पूछताछ के लिए सामने नहीं आई हैं।

परिवार ने की CBI जांच की मांग

ट्विशा के भाई मेजर हर्षित शर्मा और पूरे परिवार ने एक भावुक बयान जारी कर मामले की जांच जल्द से जल्द CBI को सौंपने की मांग की है। राज्य सरकार पहले ही इसकी सिफारिश कर चुकी है। परिवार का कहना है कि उन्हें निष्पक्ष न्याय चाहिए और इसके लिए उन्होंने समाज, महिला संगठनों और वकीलों से समर्थन मांगा है।

कोर्ट में होगी अहम सुनवाई

सोमवार को जबलपुर हाईकोर्ट में आरोपी सास गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत को रद्द करने की याचिका पर सुनवाई होगी। इसी दौरान कोर्ट में पुलिस की स्टेटस रिपोर्ट और एम्स की नई पोस्टमार्टम रिपोर्ट पेश की जा सकती है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने भी इस पर खुद संज्ञान लिया है। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अगुवाई वाली विशेष पीठ इस मामले की आगे सुनवाई करेगी।

Read more:- Twisha Sharma की मौत से पहले का CCTV आया सामने, केस में नया मोड़

More From Author

Nautapa 2026

सावधान! कल से शुरू हो रहा है Nautapa, 50 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा

Delhi Red Fort Blast

Delhi Red Fort Blast के आरोपी ने कहाँ से सीखा बम बनाने का तरीका? NIA ने किया बड़ा खुलासा