/alpha

Alpha की रिलीज डेट फिर बदली! जानें अब कब होगी रिलीज?

Alpha: बॉलीवुड क्वीन आलिया भट्ट एक फिर अपनी फिल्म अल्फा को लेकर चर्चा में आ गई है. एक्ट्रेस की फिल्म पहले पिछले साल रिलीज़ होने वाली थी. हालाँकि बाद में ये खबर आई की रिलीज़ डेट 2026 तक स्थगित कर दी गई है. जिसके बाद सामने आया की फिल्म 10 जुलाई को रिलीज़ होगी। लेकिन अब लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार आखिरी समय में फिर रिलीज़ डेट में बदलाव हो गया है. आइए बताते हैं अब कब होगी फिल्म रिलीज़-

कब रिलीज़ होगी अल्फा?

आलिया भट्ट की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘अल्फा’ की रिलीज़ डेट को लेकर एक बार फिर नई जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म अब तय तारीख से पहले सिनेमाघरों में रिलीज़ हो सकती है। खबरों की मानें तो ‘अल्फा’ अब 10 जुलाई 2026 की बजाय 3 जुलाई 2026 को रिलीज़ होगी। बताया जा रहा है कि मेकर्स को इस तारीख पर फिल्म रिलीज़ करने का बेहतर मौका दिखाई दे रहा है, क्योंकि फिलहाल 3 जुलाई को कोई बड़ी बॉलीवुड फिल्म रिलीज़ नहीं हो रही है।

दरअसल, ‘धमाल 4’ पहले 3 जुलाई को रिलीज़ होने वाली थी, लेकिन अब इसकी रिलीज़ डेट बढ़ाकर 17 जुलाई 2026 कर दी गई है। ऐसे में ‘अल्फा’ को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने के लिए ज्यादा समय मिल सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, निर्माता आदित्य चोपड़ा चाहते हैं कि फिल्म को 3 जुलाई को रिलीज़ किया जाए। हालांकि, यश राज फिल्म्स ने अभी तक नई रिलीज़ डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

बता दें कि ‘अल्फा’ वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल-लीड फिल्म है। फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी। वहीं अनिल कपूर और बॉबी देओल भी अहम किरदार निभा रहे हैं।

फिल्म को लेकर यह भी चर्चा है कि ऋतिक रोशन कैमियो रोल में दिखाई दे सकते हैं। इसके अलावा शाहरुख खान के ‘पठान’ के रूप में कैमियो की खबरें भी सामने आई थीं, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

गौरतलब है कि ‘अल्फा’ की रिलीज़ डेट कई बार बदली जा चुकी है। पहले यह फिल्म 25 दिसंबर को रिलीज़ होने वाली थी। इसके बाद इसकी रिलीज़ 17 अप्रैल 2026 तय की गई, फिर 10 जुलाई 2026 की तारीख सामने आई। अब खबर है कि फिल्म 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है। हालांकि, मेकर्स की ओर से आधिकारिक ऐलान का इंतजार किया जा रहा है।

Read more:- Meta Subscription प्लान की तैयारी, Facebook-Instagram-WhatsApp होंगे प्रीमियम!

More From Author

Weather Update

Weather Update: देशभर में बदला मौसम, कई राज्यों में बारिश और तेज आंधी का अलर्ट