Vadodara-Jarod Highway

Vadodara-Jarod Highway पर भीषण हादसा, ट्रक के पीछे घुसी तेज रफ्तार लग्जरी बस

Vadodara-Jarod Highway पर आज तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। राजस्थान के बांसवाड़ा से सूरत जा रही एक तेज रफ्तार लग्जरी बस, कोटंबी गांव के पास हाईवे पर आगे चल रहे एक ट्रक के पीछे जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। इस दर्दनाक हादसे में 5 से 6 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

हादसे के वक्त ज्यादातर यात्री गहरी नींद में थे। टक्कर होते ही बस के अंदर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े और पुलिस को सूचना दी।

हादसे की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने तुरंत कड़े कदम उठाए है। सूचना मिलते ही NDRF, SDRF और वडोदरा फायर ब्रिगेड की टीमों ने मौके पर पहुंचकर युद्ध स्तर पर बचाव कार्य शुरू कर दिया। टक्कर इतनी भयानक थी कि बस के परखच्चे उड़ गए थे और कई यात्री अंदर ही बुरी तरह फंस गए थे, जिन्हें रेस्क्यू टीम के जवानों ने कटर और विशेष उपकरणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद सभी घायल यात्रियों को तुरंत वडोदरा के फेमस सयाजी (SSG) अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस की कार्रवाई और ट्रैफिक जाम

सूचना मिलते ही जरोद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना के बाद हाईवे पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया, जिसे खुलवाने के लिए पुलिस क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को रास्ते से हटा रही है। पुलिस और संबंधित एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं कि यह हादसा किस वजह से हुआ।

पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसे

वडोदरा हाईवे पर इस तरह का यह कोई पहला मामला नहीं है। इसी साल 31 जनवरी को भी नेशनल हाईवे 48 पर अमरेली से सूरत जा रही एक लग्जरी बस ड्राइवर की लापरवाही के कारण आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई थी। उस हादसे में भी बस ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई थी और 20 से ज्यादा यात्री घायल हुए थे।

Read more:- जेल से आते ही Roshan Anand का बड़ा आरोप, बोले- ‘खान सर ने कराई मेरे भाई की हत्या’

More From Author

Cockroach Janta Party

Cockroach Janta Party के संस्थापक अभिजीत दीपके को मारा थप्पड़

Mumbai News

Mumbai News: अखबार में खाना बेचने वालों पर जुर्माना, FDA की बड़ी कार्रवाई