Firozabad Land Dispute: जमीनी विवाद में महिलाओं से मारपीट, CCTV Video Viral, पुलिस जांच में जुटी

Firozabad Land Dispute: जमीनी विवाद में महिलाओं से मारपीट, CCTV Video Viral, पुलिस जांच में जुटी

Firozabad Land Dispute – फ़िरोज़ाबाद के ज़मीनी विवाद में दबंगो का कहर ,घर मे घुस कर महिलाओं से की मारपीट घटना सीसीटीवी में हुई । कैद फिरोजाबाद के थाना क्षेत्र लाइनपार के गांव गुंदाऊ ठार गुरु दयाल में जमीनी विवाद ने एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया। मारपीट की पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित पक्ष ने गांव के कई लोगों पर घर में घुसकर मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया हैपीड़ित देवेंद्र पुत्र बाबूराम का आरोप है।

गांव के कुछ दबंग उनकी आबादी की जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। इसी विवाद को लेकर लंबे समय से उन्हें और उनके परिवार को परेशान किया जा रहा है। उनका कहना है कि पहले भी गाली-गलौज और मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं। देवेंद्र के अनुसार, ताजा घटना में चरण सिंह, विनोद, आशीष, राहुल, अनूप, संत कुमार और अमन सहित अन्य लोगों ने मिलकर उनके साथ मारपीट की।

इस दौरान उनकी बहन सीमा, भाभी सावित्री, मां चंदा देवी समेत परिवार के अन्य सदस्यों के साथ लाठी डंडे लेकर मारपीट की गई है। घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया।जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैपीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस से शिकायत की है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है। और वायरल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल जमीनी विवाद को लेकर हुई इस मारपीट का वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। अब सभी की नजर पुलिस जांच और आगे होने वाली कार्रवाई पर टिकी है।

CCTV Video में क्या दिखा?

पीड़ित पक्ष का दावा है कि कथित मारपीट की पूरी घटना CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। वायरल वीडियो की सत्यता और घटनाक्रम की पुष्टि के लिए पुलिस फुटेज की जांच कर रही है।

Highlights

  • जमीनी विवाद को लेकर मारपीट का आरोप।
  • घर में घुसकर हमला करने का दावा।
  • महिलाओं के साथ मारपीट का आरोप।
  • घटना CCTV कैमरे में रिकॉर्ड।
  • पुलिस वायरल वीडियो की जांच कर रही है।

Case Overview

नीचे पूरे मामले की प्रमुख जानकारी दी गई है।

विवरणजानकारी
स्थानगांव गुंदाऊ ठार गुरु दयाल, थाना लाइनपार, फिरोजाबाद
मामलाजमीनी विवाद
आरोपघर में घुसकर मारपीट
पीड़ितदेवेंद्र व उनका परिवार
साक्ष्यCCTV वीडियो
पुलिस की स्थितिजांच जारी

Fatehpur Anganwadi Worker Attack: गिरफ्तारी की मांग तेज

Ghaziabad News: इंदिरापुरम गोलीकांड का खुलासा, दोस्त ने ही व्यापारिक विवाद में रची अमित सैनी की हत्या की साजिश

FAQs

Q1. फिरोजाबाद का यह मामला किससे जुड़ा है?
यह मामला जमीनी विवाद और कथित मारपीट से जुड़ा है।

Q2. घटना कहां हुई?
घटना थाना लाइनपार क्षेत्र के गांव गुंदाऊ ठार गुरु दयाल में हुई।

Q3. क्या घटना का कोई वीडियो सामने आया है?
पीड़ित पक्ष के अनुसार, पूरी घटना CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हुई है और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

Q4. पुलिस क्या कार्रवाई कर रही है?
पुलिस वायरल CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

Q5. क्या आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई हो गई है?
फिलहाल पुलिस जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

More From Author

Jhansi Sanjay Murder Case: प्रॉपर्टी विवाद में सुपारी देकर हत्या का आरोप, पुलिस मुठभेड़ में एक घायल, दूसरा गिरफ्तार

Jhansi Sanjay Murder Case: प्रॉपर्टी विवाद में सुपारी देकर हत्या का आरोप, पुलिस मुठभेड़ में एक घायल, दूसरा गिरफ्तार

UP Crime News: उन्नाव में युवक ने वीडियो बनाकर की आत्महत्या, पत्नी और कथित प्रेमी पर लगाए गंभीर आरोप

UP Crime News: उन्नाव में युवक ने वीडियो बनाकर की आत्महत्या, पत्नी और कथित प्रेमी पर लगाए गंभीर आरोप