गोवर्धन बालिका दुष्कर्म मामला: साधु वेशधारी हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी

गोवर्धन बालिका दुष्कर्म मामला: साधु वेशधारी हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी

/गोवर्धन बालिका दुष्कर्म मामला – गोवर्धन में एक साधु वेशधारी द्वारा 13 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बालिका के घर पर बताने पर लोगो ने बाबा को पकड़ कर पुलिस के सिपुर्द किया है। बाबा के मोबाइल ने बालिका के कपड़े उतारने के वीडियो मिले है। पुलिस ने बालिका को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजकर जांच शुरू कर दे दी। वीडियो कई दिन पुराने बताए जा रहे है।गोवर्धन थाना क्षेत्र के इंदिरा कालोनी क्षेत्र में एक बाबा तीन महीने से किराए के मकान में रह रहा है। बाबा ने कुछ दिन पूर्व एक बालिका को घर पर बुलाया और उसके कपड़े उतर कर नाजुक अंगों से छेड़छाड़ की। साथ ही वीडियो भी बना लिए। बालिका ने विरोध जताया तो उसे डरा धमका दिया। बताया जा रहा है कि इसके बाद दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे दिया।

बालिका ने कई दिनों तक बात छिपाए रखी। उसने स्वजन को बाबा की करतूत बता दी। इसे सुनकर स्वजन आक्रोशित हो गए। स्वजन से साथ लोग बाबा के घर पहुंचे और उसे पकड़ लिया। लोगो ने बाबा की पिटाई की और गोवर्धन थाने ले जाकर पुलिस के सिपुर्द कर दिया। पुलिस ने बाबा का मोबाइल देखा तो उसमें बालिका के कपड़े उतरकर बालिका के नाजुक अंगों से छेड़छाड़ करता दिखाई दिया। पुलिस ने बाबा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही बालिका को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा है। एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि बाबा के पास मिले वीडियो पुराने है। बाबा से पूछताछ कर जांच की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

पूरा मामला क्या है?

पुलिस के अनुसार, परिवार की शिकायत मिलने के बाद आरोपी को हिरासत में लिया गया और मामले की जांच शुरू की गई। नाबालिग का मेडिकल परीक्षण कराया गया है तथा डिजिटल साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।

मुख्य Highlights

  • गोवर्धन थाना क्षेत्र का मामला।
  • साधु वेशधारी व्यक्ति हिरासत में।
  • नाबालिग का मेडिकल परीक्षण कराया गया।
  • मोबाइल फोन पुलिस ने कब्जे में लिया।
  • जांच जारी, आगे की कार्रवाई साक्ष्यों के आधार पर होगी।

Case Overview

बिंदुजानकारी
स्थानगोवर्धन, मथुरा
पीड़ित13 वर्षीय नाबालिग
आरोपीसाधु वेशधारी व्यक्ति
पुलिस कार्रवाईहिरासत और पूछताछ
मेडिकल परीक्षणकराया गया
जांच की स्थितिजारी

सीतापुर महोली फायरिंग: दो पक्षों में ताबड़तोड़ गोलियां, 2 घायल, एक लखनऊ रेफर

गिरिडीह में मुंबई पुलिस की कार्रवाई: ₹4 लाख के सोने के आभूषण बरामद, महिंद्रा थार SUV जब्त

FAQs

Q1. गोवर्धन बालिका दुष्कर्म मामला क्या है?
यह गोवर्धन थाना क्षेत्र का मामला है, जिसमें एक साधु वेशधारी व्यक्ति पर 13 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है।

Q2. पुलिस ने क्या कार्रवाई की है?
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है, मोबाइल फोन जब्त किया है और नाबालिग का मेडिकल परीक्षण कराया है।

Q3. क्या मामले की जांच जारी है?
हां, पुलिस डिजिटल साक्ष्यों, मेडिकल रिपोर्ट और अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।

Q4. क्या आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी?
यदि जांच में आरोपों की पुष्टि होती है, तो लागू कानूनों, जिनमें POCSO Act भी शामिल हो सकता है, के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Q5. क्या पुलिस ने आधिकारिक बयान जारी किया है?
पुलिस अधिका

More From Author

सीतापुर महोली फायरिंग: दो पक्षों में ताबड़तोड़ गोलियां, 2 घायल, एक लखनऊ रेफर

सीतापुर महोली फायरिंग: दो पक्षों में ताबड़तोड़ गोलियां, 2 घायल, एक लखनऊ रेफर

नवी मुंबई रिक्शा चोरी मामला: 12 चोरी की रिक्शा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

नवी मुंबई रिक्शा चोरी मामला: 12 चोरी की रिक्शा बरामद, आरोपी गिरफ्तार