अखिलेश यादव की घोषणा सरकार बनने पर छात्रों को देंगे लैपटॉप

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियां जोरों सोरों चल रही हैं जिसको लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज बड़ी घोषणा की है अखिलेश यादव ने ऐलान किया है कि अगर उनकी सरकार बनती तो छात्र छात्राओं और युवाओं को लैपटॉप देगें और इतना ही नहीं छात्रों को पढ़ाई करने के लिए विदेश भेजा जाएगा इसके अलावा गरीब परिवारों के बच्चे जो विदेश जाना चाहते हैं उन्हें भी समाजवादी सरकार बनने पर मदद दी जाएगी।

इन घोषणाओं को करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा यह सरकार केवल झूठे प्रोपेगेंडा पर चल रही है भाजपा से ज्यादा झूठ बांटने वाला कोई नहीं है। समाजवादी पार्टी तहरीर देकर आएगी कि जिन्होंने इस प्रकार की तस्वीर लगाई है और झूठ फैलाया है उनके खिलाफ कार्रवाई हो।

यह भी पढ़े-सीडीएस रावत की याद में बनने वाले स्मृति द्वार का हुआ शिलान्यास

हम इत्र कारोबारी के साथ फर्जी तरीके से फोटो डालने वाले भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय पर एफआईआर कराएंगे। भारतीय जनता पार्टी के आईटी सेल चलाने वाले दिल्ली से उत्तर प्रदेश को खराब कर रहे हैं।

आरती राणा

More From Author

सीडीएस रावत की याद में बनने वाले स्मृति द्वार का हुआ शिलान्यास

पांच राज्यों में सात चरणों में होंगे चुनाव, 10 मार्च को मतगणना