सुरंग में चल रहे रेस्क्यू अभियान का जायजा लेने सिलक्यारा पहुंचे कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद

सुरंग में चल रहे रेस्क्यू अभियान का जायजा लेने सिलक्यारा पहुंचे कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद

उत्तरकाशी। प्रेमचंद अग्रवाल, मंगलवार को सिलक्यारा सुरंग में चल रहे रेस्क्यू अभियान का जायजा लेने सिलक्यारा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने टनल के अंदर चल रहे रेस्क्यू कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की।

प्रभारी मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि सभी लोगों को सुरक्षित अतिशीघ्र निकाला जाए। फ्लेक्सी कैमरे के माध्यम से सभी श्रमिकों को देखा गया है । सभी अंदर सुरक्षित है। प्रदेश एवं पूरे देश में लगातार दुआओं का दौर जारी है ।

प्रभारी मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी रेस्क्यू अभियान की निरंतर मॉनिटरिंग कर रहे है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा भी प्रतिदिन फीडबैक लिया जा रहा है। उन्होंने कहा देश एवं विदेशों से भी विशेषज्ञों को रेस्क्यू ऑपरेशन हेतु बुलाया गया है। एवं रेस्क्यू का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है । प्रभारी मंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन राज्य एवं केंद्रीय संस्थानो द्वारा आपसी समन्वय बनाकर निरंतर रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है।

More From Author

Breaking:-उत्तराखंड आबकारी महकमे में देर रात बड़े फेरबदल

राहुल गाँधी का पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *