Captain Rajiv Pratap Rud

Captain Rajiv Pratap Rud की सूझबूझ से टला बड़ा विमान हादसा

Captain Rajiv Pratap Rud: दिल्ली से पटना जा रही इंडिगो की फ्लाइट (6E-6497) गुरुवार को खराब मौसम के कारण बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। विमान की कमान संभाल रहे अनुभवी पायलट और भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी की सूझबूझ ने आसमान में मची अफरा-तफरी के बीच सभी यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया।

क्या हुआ हादसा?

जब विमान पटना एयरपोर्ट पर उतरने वाला था, तभी अचानक मौसम बिगड़ गया। विमान तेज झटकों (टर्बुलेंस) का शिकार हो गया, जिससे यात्री डर के मारे चीखने-चिल्लाने लगे। स्थिति इतनी गंभीर थी कि विमान को पटना में लैंड कराना खतरनाक हो सकता था। कैप्टन रूडी ने पहले विमान को बनारस ले जाने की कोशिश की, लेकिन वहां से भी क्लियरेंस नहीं मिलने पर उन्होंने तत्काल फ्लाइट को लखनऊ डायवर्ट करने का साहसी फैसला लिया।

‘अब आप ताली बजा सकते हैं’

लखनऊ एयरपोर्ट पर जैसे ही विमान सुरक्षित उतरा, यात्रियों की जान में जान आई। इसी बीच कॉकपिट से कैप्टन राजीव प्रताप रूडी ने मुस्कुराते हुए घोषणा की- ‘अब आप ताली बजा सकते हैं, क्योंकि आप सुरक्षित उतर गए हैं।’ यह सुनते ही पूरा विमान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

यात्रियों ने जताया आभार

विमान में सवार लोगों ने बताया कि झटके इतने तेज थे कि उन्हें अनहोनी का डर सताने लगा था। यात्रियों ने सांसद और पायलट रूडी की तत्परता और शांत दिमाग से संकट को टालने की जमकर तारीफ की। अगर अनुभवी पायलट ने सही समय पर डायवर्जन का फैसला नहीं लिया होता, तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

Read more:- Operation Sindoor के वर्षगांठ पर पीएम मोदी ने ने ‘एक्स’ पर चेंज की डीपी

More From Author

Hamirpur Yamuna Boat Accident

Hamirpur Yamuna Boat Accident: यमुना में नाव पलटने से 3 की मौत, 3 बच्चे अभी भी लापता

Akshay Kumar

Akshay Kumar की आंखों की सर्जरी, फिल्म की शूटिंग से लिया छोटा ब्रेक