देश में दैनिक संक्रमण दर बढ़कर हुआ 15 प्रतिशत

देश में कोरोना की लहर केस तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। नए साल के पहले दिन जहां डेली संक्रमण दर दो प्रतिशत थी वहीं अब यह दर बढ़कर 15 प्रतिशत के करीब पंहुच गई है दिल्ली में डेली संक्रमण दर 30 प्रतिशत से ज्यादा पहुंच गया है रोजाना सामने आ रहे नए केसों की संख्या भी पिछले कुछ दिनों से तेज रफ्तार से बढ़ ही रही है।

महाराष्ट्र में भी कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है महाराष्ट्र में कोरोना के 43211 नए केस सामने आए हैं जबकि 19 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई है वही महाराष्ट्र में बीते दिन ओमिक्रोन के भी 238 नए केस सामने आए हैं जिसके बाद प्रदेश में कुल केसों की संख्या बढ़कर 1605 हो गए हैं।

यह भी पढ़ें-चुनाव ड्यूटी में तैनात CRPF जवनों को करना होगा कोविड नियमों का पालन

कर्नाटक और तमिलनाडु में डरा रहा संक्रमण

तमिलनाडु में कोरोना के 23,459 नए केस दर्ज किए गए हैं जबकि 26 मरीजों की मौत हो गई और राज्य में 118017 सक्रिय केस हैं। कर्नाटक में भी कोरोना के केस तेजी से बढ़ते जा रहे हैं जहां प्रदेश में 28723 नए केस सामने आए और 14 लोगों की मौत हो गई है कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर ने इन कोरोना के बढ़ते केसों का जिम्मेदार कांग्रेस की पदयात्रा को बताया है।

आरती राणा

More From Author

कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक आज

उत्तराखंड के सीएम धामी हल्द्वानी अस्पताल में निरीक्षण करने पहुंचे