देहरादून ब्रेकिंग : युवती को ISBT की जगह ले गया आशारोडी के जंगल, किया दुष्कर्म

देहरादून: अगर आप भी रात के समय में किसी से लिफ्ट लेते हैं तो सावधान हो जाइए क्योंकि देहरादून के क्लिमेंटटाउन थाना क्षेत्र में 3 मई की रात को एक महिला को लिफ्ट देने के बहाने अपनी गाड़ी में बैठाकर टैक्सी चालक ने रेप किया और लूटपाट की घटना को अंजाम दिया जिसका पुलिस ने 12 घंटे के अंदर खुलासा किया।

एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि युवती अपने दोस्त का बर्थडे मनाने के लिए चंडीगढ़ से देहरादून आई थी। 3 तारीख को बर्थडे मनाने के बाद वो घर लौट रही‌थई। उसके दोस्त ने उसे शिमला बाईपास में छोड़ा ।वो नशे में थी। युवती ने शिमला बाईपास से आईएसबीटी जाना था तो इस बीच टैक्सी चालक ने उसे लिफ्ट दी और युवती को आईएसबीटी की जगह आशारोडी के जंगल की ओर ले गया और वहां उसका रेप करके लूटपाट की।

यूपी ने बताया कि जो रात भर जंगल में ही चुप ही रहे और सुबह किसी दया से आज मेरी तक पहुंची उसने पूरे वाक्य अपने दोस्त को बताया और उसके बाद अपने दोस्त के साथ वह थाना क्लेमेंट टाउन पहुंची और मुकदमा दर्ज करवाया पुलिस ने मामले के खुलासे के लिए डेढ़ सौ से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले और इस आधार पर आरोपी को खुशहाली पूर्व बिहारीगढ़ से गिरफ्तार किया आरोपी की निशानदेही पर महिला से लूटा गया बैग और कपड़े भी बरामद किए गए हैं। एसएसपी ने बताया कि चालक देहरादून से सहारनपुर अन्य रूटों पर टैक्सी चलाता है।

More From Author

बिग ब्रेकिंग: लोक निर्माण विभाग में बंपर तबादले, देखे लिस्ट

बड़ी ख़बर:देवभूमि उत्तराखंड युनिवर्सिटी में मिलेट पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते कृषि मंत्री गणेश जोशी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *