मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मैनपुरी दौरे को लेकर जिले में 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित

लोकसभा उपचुनाव में भाजपा इस बार मैनपुरी सीट को जीतने के लिए पुरजोर कोशिश कर रही है। इसी के चलते शुक्रवार को दूसरी बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे। तो वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मैनपुरी दौरे को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक ने जिले 12वीं तक सभी स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया है।

मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है। मुलायम सिंह की विरासत बचाने के लिए जहां सपा ने डिंपल यादव को मैदान में उतारा है। इसी के चलते दोनों ही पार्टियों के दिग्गज नेता मैनपुरी में डेरा जमाए हैं।

आज मुख्यमंत्री योगी भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। य़हां जनसभा को संबोधित करने के बाद शाम 4.15 बजे हेलीकॉप्टर से आगरा के लिए रवाना होंगे। तो मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों में प्रशासन जुटा रहा है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

 

तो एसपी कमलेश दीक्षित ने क्रिश्चियन मैदान पहुंच कर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। मंच पर पहुंच कर वहां की व्यवस्थाएं देखीं, इसके बाद परिसर का निरीक्षण कर ड्यूटी आदि के बारे में अधीनस्थों से जानकारी ली।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मैनपुरी दौरे को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक ने कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों में 2 दिसंबर का अवकाश घोषित कर दिया है ।जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि 2 दिसंबर को मुख्यमंत्री की मैनपुरी में रैली को देखते हुए जनपद के सभी राजकीय और सहायता प्राप्त सीबीएसई आईसीएसई, यूपी बोर्ड ,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के अधीन आने वाले विद्यालय दो दिसंबर को बंद रहेंगे।

More From Author

डीएलएड को शिक्षक भर्ती में शामिल किया तो 60 से ज्यादा शिक्षकों की नियुक्ति रद्द,जानते है पूरी खबर

वाराणसी सेना भर्ती 5321 युवकों ने रेस में हिस्सा लिया और 574 युवा हुए सफल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *