Kanpur Murder News: शराब के नशे में दोस्तों का विवाद बना खूनी संघर्ष, युवक की मौत

Kanpur Murder News: शराब के नशे में दोस्तों का विवाद बना खूनी संघर्ष, युवक की मौत

Kanpur Murder News – कानपुर में दोस्ती को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। दरअसल नवाबगंज थाना क्षेत्र के बनियापुरवा इलाके में रविवार शाम शराब के नशे में हुए विवाद में दोस्तों के बीच हुई । कहासुनी ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया, विवाद के दौरान ईंट-पत्थरों से हमला कर एक युवक की जान ले ली. जबकि उसे बचाने पहुंचे भाई और साथी को आरोपियों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया । घटना के बाद से आरोपी फरार हैं। पुलिस पांच संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

बताते चले कि नवाबगंज थाना क्षेत्र के भोपालपुरवा निवासी अमित निषाद का आरोप है। कि रविवार शाम करीब 4:30 बजे बनियापुरवा निवासी विशाल उर्फ विसल्ली, सनी और उनके 4-5 अज्ञात साथी उसके भाई विशाल (28) को घर से अपने साथ ले गए थे। जहां रास्ते में धनऊपुरवा गांव में शराब पीने के दौरान किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ। हालांकि वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर सभी को शांत करा दिया था। अमित के मुताबिक गांव लौटते समय शाम करीब 6:30 बजे गंगा बैराज-बिठूर हाईवे के पास दोनों के बीच फिर से कहासुनी हो हुई। जो हिंसक झड़प में बदल गई।आरोपियों ने विशाल पर ईंट-पत्थरों से जानलेवा हमला कर दिया।

बीच-बचाव करने आए भाई पुनीत और उसके साथी राहुल को भी आरोपियों ने बुरी तरह पीटकर मरणासन्न कर दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने सभी घायलों को हैलट अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने विशाल को मृत घोषित कर दिया। वही डीसीपी सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव का कहना है कि आरोपियों की तलाश में अलग-अलग टीमों को लगाया गया है जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

क्या है पूरा मामला? जानिए घटना की टाइमलाइन

रविवार शाम हुई इस वारदात ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना दिया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक शराब पीने के दौरान हुआ विवाद बाद में हिंसक झड़प में बदल गया, जिसमें एक युवक की जान चली गई। पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

घटना की प्रमुख जानकारी एक नजर में

नीचे दी गई तालिका इस पूरे मामले की महत्वपूर्ण जानकारी को संक्षेप में दर्शाती है।

विषयजानकारी
घटना का स्थानबनियापुरवा, नवाबगंज, कानपुर
मृतकविशाल (28 वर्ष)
विवाद की वजहशराब पीने के दौरान कहासुनी
हमलाईंट-पत्थरों से
घायलपुनीत और राहुल
पुलिस कार्रवाई5 संदिग्ध हिरासत में, जांच जारी

Kanpur News: कानपुर मेट्रो ने बनाया इतिहास, नौबस्ता से कानपुर सेंट्रल तक मेट्रो टेस्ट रन शुरू

Kanpur News: ‘मैं धर्म के रास्ते रहूंगा…’ वीडियो बनाकर कानपुर के युवक ने की आत्महत्या

FAQs

Q1. कानपुर में यह घटना कहां हुई?
यह घटना कानपुर के नवाबगंज थाना क्षेत्र के बनियापुरवा इलाके में हुई।

Q2. मृतक का नाम क्या है?
मृतक की पहचान 28 वर्षीय विशाल के रूप में हुई है।

Q3. विवाद किस वजह से शुरू हुआ था?
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शराब पीने के दौरान कहासुनी होने के बाद विवाद बढ़ा।

Q4. पुलिस ने अब तक क्या कार्रवाई की है?
पांच संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Q5. क्या सभी आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं?
नहीं। पुलिस के अनुसार कुछ आरोपी अभी फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं।

More From Author

BKU Protest : भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ किसानों का विरोध

BKU Protest: भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ किसानों का विरोध

जंतर-मंतर प्रदर्शन: आलोक शर्मा ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, राहुल गांधी दौरे पर साधा निशाना

जंतर-मंतर प्रदर्शन: आलोक शर्मा ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

LIVE देखने के लिए टैप करें