मनोहर पर्रिकर के बेटे ने निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए भरा नामांकन

गोवा के पूर्व सीएम दिवंगत मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर पणजी से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं उत्पल पर्रिकर लोगों के घर-घर जाकर वोट मांग रहे हैं इसी बीच पूर्व सीएम मनोहर पर्रिकर के बेट ने चुनाव लड़ने पर बड़ा बयान दिया उन्होंने कहा कहा कि परिस्थितियां ऐसी बनी जिस वजह से उन्हें पणजी से निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में चुनाव लड़ने का फैसला लेने के लिए मजबूर होना पड़ा उत्पल ने कहा कि मैं पणजी में हर व्यक्ति से मिलने की कोशिश करूंगा और मैं लोगों को एक अच्छा विकल्प देना चाहता हूं।

पूर्व सीएम मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर ने पणजी विधानसभा सीट से नामांकन भर दिया है उत्पल पणजी से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं 27 जनवरी को नामांकन दाखिल करने से पहले उन्होंने पणजी में महालक्ष्मी मंदिर में पूजा अर्चना की इस मौके पर उत्पल ने कहा कि मैं यहां भगवान का आशीर्वाद देंगे मेरे पिताजी ने जो काम यहां किए थे वहीं काम मुझे यहां के लोगों के लिए करने हैं पणजी की जनता यहां के भविष्य के लिए वोट करेगी।

यह भी पढ़ें-रामनगर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशियों का थमा घमासान

उत्पल पर्रिकर ने पणजी से टिकट न मिलने पर भाजपा से इस्तीफा दे दिया था उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया था हालांकि उत्पल पर्रिकर के बगावती रुख के बाद भाजपा ने उन्हें मनाने की कोशिश भी की भाजपा महासचिव सी टी रवि ने उनसे अपने फैसले पर पुनर्विचार करने और अपने पिता के सपने को पूरा करे का अनुरोध किया था।

आरती राणा

More From Author

गृहमंत्री डोर-टू-डोर चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे मुजफ्फरनगर

पीकू सेंटर का निरीक्षण करने पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ बागपत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *