OTT Release This Week

OTT Release This Week : नवम्बर के दूसरे हफ्ते में ये सीरीज देंगी आपको एंटरटेनमेंट का डोज

OTT Release This Week : इस हफ्ते रिलीज हुईं नई वेब सीरीज और फिल्में जो आपके वीकेंड को बनाएंगी स्पेशल

OTT Release This Week : हर हफ्ते बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक कई नई वेब सीरीज और फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होती हैं। इस नवंबर के दूसरे हफ्ते में भी दर्शकों के लिए कई फिल्में-सीरीज रिलीज़ हो रही है, जिसे देख अपना वीकेंड को एन्जॉय कर सकते है। आइए जानते हैं कौन सी वेब सीरीज और फिल्में इस वीकेंड आपकी वॉचलिस्ट में होनी चाहिए। …

1. महारानी सीजन 4

SonyLIV पर ‘महारानी सीजन 4’ 7 नवंबर को रिलीज हो रहा है। इस बार फिर हुमा कुरैशी रानी भारती के किरदार में नजर आएंगी। सीरीज में बिहार की राजनीति को और भी पावरफुल और इंटेंस तरीके से दिखाया गया है। इसके साथ अमित सियाल और विनीत कुमार जैसे दमदार कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं।

2. बारामुला (Netflix)

मानव कौल स्टारर थ्रिलर फिल्म ‘बारामुला’ Netflix पर 7 नवंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म में डीएसपी रिदवान शफी सैय्यद की कहानी दिखाई गई है, जो बच्चों के गायब होने की गुत्थी सुलझाने की कोशिश करता है। कश्मीर की बर्फीली वादियों में सेट यह फिल्म सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर है।

3. थोड़े दूर थोड़े पास (ZEE5)

थोड़े दूर थोड़े पास एक फैमिली ड्रामा फिल्म है जिसमें पंकज कपूर, मोना सिंह और कुणाल रॉय कपूर लीड रोल में हैं। कहानी एक रिटायर्ड नेवी ऑफिसर की है जो चाहता है कि उसका परिवार फिर से एकजुट हो जाए।

4. एक चतुर नार (Netflix)

दिव्या खोसला और नील नितिन मुकेश की यह डार्क कॉमेडी थ्रिलर है। कहानी एक झुग्गी में रहने वाली लड़की ममता की है जो एक भ्रष्ट बिजनेसमैन को ब्लैकमेल करने लगती है।

5. फर्स्ट कॉपी सीजन 2 (MX Player)

फर्स्ट कॉपी सीजन 2 में कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं, कहानी 90 के दशक की मुंबई की है, जहां आरिफ पायरेसी का किंग बन जाता है। इस बार कहानी में और ज्यादा क्राइम, ड्रामा और इमोशन देखने को मिलेगा।

6. बैड गर्ल (JioHotstar)

अंजलि शिवरामन की तमिल फिल्म ‘बैड गर्ल’ समाज की परंपराओं के खिलाफ जाकर अपने तरीके से प्यार को समझने वाली एक लड़की की कहानी है।

7. किस (ZEE5)

तमिल फिल्म ‘किस’ एक फैंटेसी लव स्टोरी है। कहानी एक संगीतकार नेल्सन की है, जो हर उस कपल का भविष्य बता सकता है जो एक-दूसरे को किस करता है। लेकिन जब प्यार उसकी खुद की जिंदगी में आता है, तो सब कुछ बदल जाता है।

8. द फैंटास्टिक फोर: फर्स्ट स्टेप्स (JioHotstar)

मार्वल यूनिवर्स का रिबूट ‘द फैंटास्टिक फोर’ अब ओटीटी पर आ चुका है। रीड, सू, जॉनी और बेन मिलकर गैलेक्टस और सिल्वर सर्फर से पृथ्वी को बचाने निकलते हैं।

9. फाइंडिंग जॉय (Prime Video)

यह फिल्म न्यूयॉर्क की फैशन डिजाइनर जॉय रिज की कहानी है, जो अपनी जिंदगी में सच्ची खुशी की तलाश में है। काम और रिश्तों के बीच उलझी जॉय की सोच तब बदलती है जब वह किसी खास इंसान से मिलती है।

10. डेथ बाय लाइटनिंग (Netflix)

यह चार पार्ट की सीरीज अमेरिका के 20वें राष्ट्रपति जेम्स ए. गारफील्ड की सच्ची कहानी पर आधारित है। गरीबी से निकलकर राष्ट्रपति बने गारफील्ड की हत्या ने अमेरिकी इतिहास को बदल दिया था।

Read more:- Delhi IGI Airport पर हवाई यातायात नियंत्रण में तकनीकी खामी, 100 से ज्यादा उड़ानें विलंबित

More From Author

Indonesia : इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में जुमे की नमाज के दौरान हुए कई धमाके

Roorkee : विदेशी नंबर से लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर मांगी 30 लाख की रंगदारी