देहरादून के हाथीबड़कला में 3  दिसंबर को पासपोर्ट मेले का आयोजन

पासपोर्ट कार्यालय देहरादून की ओर से 3  दिसंबर को हाथीबड़कला देहरादून सहित छह पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र में पासपोर्ट मेले का आयोजन किया जाएगा।

बता दें कि पासपोर्ट मेले का आयोजन देहरादून, अल्मोड़ा, नैनीताल, काठगोदाम, रुद्रपुर, रुड़की और श्रीनगर स्थित पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र में होगा।

आवेदक को उंगलियों के निशान और फोटो उपलब्ध करवाने के लिए पासपोर्ट मेले में स्वयं उपस्थित होना आवश्यक है। साथ ही आवेदक अपने अप्वाइंटमेंट सीट के प्रिंट आउट, सभी दस्तावेजों की मूल प्रतियों एवं उसकी फोटो प्रतियों को लेकर जाना आवश्यक है।

More From Author

उत्तराखंड विधानसभा सत्र- कांग्रेस विधायक आदेश चौहान विधानसभा के बाहर आत्मदाह की चेतावनी

हेमवती नदंन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय का पांचवां दीक्षांत समारोह आज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *