पीएम मोदी आज जैन अंतरराष्ट्रीय व्यापार संगठन को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह जैन अंतरराष्ट्रीय व्यापार संगठन के जीतो कनेक्ट 2022’ के उद्घाटन सत्र को 10. 30 बजे वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम पुणे के गंगाधाम एनेक्स में तीन दिन चलेगा।

पीएम मोदी ने ट्वीट में इसकी जानकारी दी है। मोदी ने ट्वीट में कहा कि 6 मई को सुबह  ‘जीतो कनेक्ट 2022’ के उद्घाटन सत्र को संबोधित करूंगा।

यह भी पढ़ें :- केदारनाथ धाम के खुले कपाट, पीएम मोदी के नाम से की गई पहली पूजा

जैन अंतरराष्ट्रीय व्यापार संगठन द्वारा आयोजित यह मंच विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे युवा व्यवसायियों को एक साथ लाएगा।

 

जैन अंतरराष्ट्रीय व्यापार संगठन दुनियाभर में जैनियों को एक वैश्विक संगठन में जोड़ने वाला है। जीतो कनेक्ट आपसी नेटवर्किंग एवं व्यक्तिगत बातचीत का एक अवसर प्रदान करते हुए व्यापार और उद्योग जगत की मदद करने का एक प्रयास है।

 

More From Author

केदारनाथ धाम के खुले कपाट, पीएम मोदी के नाम से की गई पहली पूजा

उत्तराखंड कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, जोत सिंह बिष्ट दिया इस्तीफा