Sonu Sood: बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद और बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह की एक वीडियो कॉल इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस छोटी सी बातचीत ने लोगों का ध्यान खींच लिया है। वायरल वीडियो में सोनू सूद, अनंत सिंह को मुंबई आने का न्योता देते नजर आते हैं। इस पर अनंत सिंह अपने खास अंदाज में जवाब देते हैं-‘आवेंगे।’ दोनों के बीच की यह हल्की-फुल्की और गर्मजोशी भरी बातचीत लोगों को काफी पसंद आ रही है।
‘मुंबई आइए न हमारे पास’
वीडियो में सोनू सूद, बाहुबली विधायक अनंत सिंह को बड़े ही आत्मीय अंदाज में मुंबई आने का न्योता देते हैं। वह कहते हैं, ‘मुंबई आइए न हमारे पास।’ इस पर अनंत सिंह अपने चिर-परिचित ठेठ बिहारी अंदाज में जवाब देते हैं-‘आवेंगे’ (आएंगे)।
बातचीत केवल मुंबई तक ही सीमित नहीं रहती। सोनू सूद यह भी कहते हैं कि वह खुद बिहार आकर अनंत सिंह के घर लिट्टी-चोखा खाना चाहते हैं। इस पर अनंत सिंह मुस्कुराते हुए उन्हें अपने घर आने का निमंत्रण देते हैं।
गौरतलब है कि सोनू सूद पहले भी अनंत सिंह के बोलने के अंदाज और व्यक्तित्व की तारीफ कर चुके हैं। उन्होंने एक बार कहा था कि अनंत सिंह की पर्सनालिटी काफी दिलचस्प है और वे उनसे प्रभावित हैं।
सोनू सूद जहां एक ओर बॉलीवुड अभिनेता होने के साथ-साथ समाजसेवा के लिए जाने जाते हैं, वहीं अनंत सिंह अपने क्षेत्र में एक प्रभावशाली और लोकप्रिय नेता माने जाते हैं। फिलहाल, दोनों की इस वीडियो कॉल का क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं।
Read more:- ईरान तनाव से भारत में Palm Oil Crisis? जानें क्या होगा असर

