CBSE 12th Result Date : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। अब 12वीं के छात्र अपने नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद है कि CBSE जल्द ही 12वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और results.cbse.nic.in पर जारी करेगा।
रिजल्ट जारी होते ही छात्र अपने रोल नंबर की मदद से आसानी से अपना परिणाम देख सकेंगे। इसके अलावा डिजिलॉकर और उमंग ऐप पर भी मार्कशीट ऑनलाइन उपलब्ध होगी।
इस साल करीब 18 लाख से ज्यादा छात्र 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 अप्रैल 2026 तक आयोजित की गई थीं। बोर्ड पहले से रिजल्ट की तारीख और समय घोषित नहीं करता, इसलिए रिजल्ट कभी भी जारी हो सकता है।
वेबसाइट पर ऐसे करें चेक
- cbse.gov.in या results.cbse.nic.in पर जाएं
- ‘CBSE 12th Result 2026’ लिंक पर क्लिक करें
- रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड ID दर्ज करें
- सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा
- इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें
- DigiLocker से ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट
- digilocker.gov.in वेबसाइट या ऐप खोलें
- मोबाइल नंबर या आधार से लॉगिन/रजिस्टर करें
- ‘Issued Documents’ सेक्शन में जाएं
- CBSE Class 12 Marksheet पर क्लिक करें
- रोल नंबर और स्कूल कोड भरें
- मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी, इसे डाउनलोड कर लें
- UMANG ऐप पर ऐसे देखें रिजल्ट
- UMANG ऐप डाउनलोड या ओपन करें
- CBSE सेक्शन में जाएं
- ‘CBSE Class 12 Result 2026’ पर क्लिक करें
- रोल नंबर और अन्य जानकारी भरें
- रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा
ऑनलाइन डाउनलोड की गई मार्कशीट प्रोविजनल होती है। ओरिजिनल मार्कशीट कुछ हफ्तों बाद स्कूल से मिलेगी, जिसका उपयोग आगे एडमिशन और अन्य कामों में किया जाएगा।
Read more:- Sonu Sood ने दिया मुंबई आने का न्योता, अनंत सिंह ने कहा ‘आवेंगे’

