एसएसपी देहरादून की स्ट्रीट क्राइम्स पर जीरो टॉलरेंस की मुहिम ला रही रंग

एसएसपी देहरादून की स्ट्रीट क्राइम्स पर जीरो टॉलरेंस की मुहिम ला रही रंग, शातिर लूटेरा आया दून पुलिस की गिरफ्त में

अभियुक्त द्वारा डालनवाला क्षेत्र में मोबाइल लूट की घटना को दिया था अंजाम

अभियुक्त के कब्जे से लूट का मोबाइल तथा घटना में प्रयुक्त चोरी की स्कूटी हुई बरामद

पुलिस से बचने के लिए अभियुक्त द्वारा चोरी की स्कूटी का प्रयोग कर दिया जाता था घटनाओं को अंजाम

अभियुक्त के विरुद्ध जनपद के विभिन्न थानों में चोरी व लूट के कई अभियोग है पंजीकृत

दिनांक 21/09/2023 को वादी कौसर पुत्र मौ0 तौफीक निवासी- चन्दन नगर कालोनी, थाना कोतवाली नगर, जनपद देहरादून द्वारा थाना डालनवाला पर भूरा चिकन कॉर्नर के पास सड़क किनारे से अज्ञात स्कूटी सवार चालक द्वारा वादी के हाथ से एक सैमसंग कम्पनी का मोबाइल फोन छीनने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी, जिस पर थाना डालनवाला पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना के खुलासे हेतु पुलिस टीम द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए आज दिनाँक 22/09/23 को मुखबिर की सूचना पर चैकिंग के दौरान गुरु नानक बालिका इण्टर कालेज देहरादून के मैदान के गेट के पास से एक अभियुक्त राहुल थापा उर्फ बन्दर पुत्र रमेश थापा निवासी- इन्द्रा कालोनी, चुक्खू मौहल्ला, थाना कोतवाली नगर, जनपद देहरादून उम्र 28 वर्ष को छीने गये सैमसंग मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त स्कूटी सं0- UK07AX-2693 के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के पास से बरामद स्कूटी के सम्बन्ध में जानकारी करने पर उक्त स्कूटी का कोतवाली नगर क्षेत्र से चोरी होना ज्ञात हुआ, जिसके संबंध में कोतवाली नगर पर अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी करने पर अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली डालनवाला, कोतवाली नगर तथा थाना रायपुर में लूट व चोरी के विभिन्न अभियुक्त पंजीकृत होना ज्ञात हुआ।

नाम पता अभियुक्त-

राहुल थापा उर्फ बन्दर पुत्र रमेश थापा निवासी- इन्द्रा कालोनी, चुक्खू मौहल्ला, थाना कोतवाली नगर, जनपद देहरादून, उम्र 28 वर्ष

बरामदगी माल-

1- एक अदद मोबाइल फोन सैमसंग कम्पनी
2- स्कूटी सं0- UK07AX-2693 परपल रंग (कोतवाली नगर पर पंजीकृत अभियोग से सम्बन्धित)

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-

1- मु0अ0सं0- 235/2021 धारा- 379/411 भादवि थाना डालनवाला
2- मु0अ0सं- 243/2021 धारा- 379/411 भादवि थाना डालनवाला
3- मु0अ0सं- 244/2021 धारा- 379/411 भादवि थाना डालनवाला
4- मु0अ0सं0- 41/2023 धारा- 392/411 भादवि थाना डालनवाला
5- मु0अ0सं0- 212/2023 धारा- 392/411 भादवि थाना डालनवाला
6- मु0अ0सं0- 427/2023 धारा- 379/411 भादवि थाना कोतवाली नगर
इसके अतिरिक्त अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली नगर व थाना रायपुर पर भी अन्य अभियोग पंजीकृत हैं जिसके सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है।

पुलिस टीम-

1- उ0नि0 पंकज महिपाल, चौकी प्रभारी आराघर, कोतवाली डालनवाला देहरादून
2- हे0का0 259 ना0पु0 मांगेराम, कोतवाली डालनवाला देहरादून
3- का0 883 ना0पु0 आदित्य राठी, कोतवाली डालनवाला देहरादून
4- का0 917 ना0पु0 विजय सिंह, कोतवाली डालनवाला देहरादून
5- हे0का0 किरन (एसओजी देहरादून)

दिनाँक 16/09/23 को घटित उक्त घटना में दिनाँक 21/09/23 को अभियोग पंजीकृत किया गया है, किन कारणों से अभियोग पंजीकृत करने में देरी हुई, इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक डालनवाला का स्पष्टीकरण लेते हुए जांच क्षेत्राधिकारी डालनवाला को सौंपी गई है :-एसएसपी देहरादून

More From Author

जिलाधिकारी ने डेंगू निंयत्रण हेतु प्रभावी अभियान चलाए जाने के दिए निर्देश

Today’s Horoscope : सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, जानिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *