विदुर प्रेरणा हर्बल टी: PM मोदी की 'मन की बात' में तारीफ, बिजनौर की महिलाओं को मिली देशभर में पहचान

विदुर प्रेरणा हर्बल टी: PM मोदी की ‘मन की बात’ में तारीफ, बिजनौर की महिलाओं को मिली देशभर में पहचान

विदुर प्रेरणा हर्बल टी – बिजनौर के लिए गर्व का पल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में नगीना तहसील के ग्राम लखीवाला की “विदुर प्रेरणा हर्बल टी” का विशेष उल्लेख कर तारीफ की है। PM की तारीफ के बाद पूरे गांव में खुशी की लहर है। लखीवाला की महिला स्वयं सहायता समूह ने मेहनत से 12 करोड़ का स्वदेशी ब्रांड खड़ा किया है। समूह की महिला बबीता ने कहा कि मोदी जी ने हमारी हर्बल टी की तारीफ की है, इससे हमारा गांव और हमारे उत्पाद को देशभर में पहचान मिली है।

वहीं गांव पहुंचे बीजेपी नेताओं ने महिलाओं को बधाई दी और कहा कि ये बिजनौर के लिए गर्व की बात है। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी कहा कि लखीवाला की महिलाएं महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत का जीता-जागता मॉडल हैं। वही बबीता के भाई वासुदेव ने बताया मे विदुर हर्बल टी की मार्केटिंग करता हूं और जब से पीएम मोदी ने मन की बात में हमारी चाय की तारीफ की है तो जब से अलग अलग राज्यों से विदुर हर्बल चाय के ऑर्डर आने लगे हैं और मे अपनी जिला जिलाधिकारी जसजीत कौर का भी धन्यवाद करना चाहता हूं

Why चर्चा में है विदुर प्रेरणा हर्बल टी?

प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ में किसी स्थानीय उत्पाद का उल्लेख होना उस उत्पाद के लिए बड़ी पहचान माना जाता है। इससे न केवल ब्रांड की विश्वसनीयता बढ़ती है, बल्कि नए बाजार और ग्राहकों तक पहुंचने का अवसर भी मिलता है।

मुख्य बातें

  • PM मोदी ने ‘मन की बात’ में किया उल्लेख।
  • बिजनौर के लखीवाला गांव का स्वदेशी ब्रांड।
  • महिला स्वयं सहायता समूह की पहल।
  • ₹12 करोड़ का स्थापित ब्रांड।
  • देशभर से बढ़ने लगे ऑर्डर।

Vidur Prerna Herbal Tea Overview

बिंदुजानकारी
ब्रांडविदुर प्रेरणा हर्बल टी
स्थानग्राम लखीवाला, नगीना तहसील, बिजनौर
निर्मातामहिला स्वयं सहायता समूह
अनुमानित ब्रांड वैल्यू₹12 करोड़
हालिया उपलब्धिPM मोदी ने ‘मन की बात’ में किया उल्लेख

काशीपुर भाजपा जॉइनिंग: 800 से ज्यादा लोग बीजेपी में शामिल

Naresh Bansal: रामनगर-देहरादून रेल सेवा से पर्यटन और व्यापार को मिलेगी नई रफ्तार, सांसद ने गिनाए विकास कार्य

FAQs

Q1. विदुर प्रेरणा हर्बल टी कहां की है?
यह उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले की नगीना तहसील के ग्राम लखीवाला की हर्बल टी है।

Q2. विदुर प्रेरणा हर्बल टी की चर्चा क्यों हो रही है?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में इसकी सराहना की है।

Q3. इस ब्रांड को किसने तैयार किया है?
इसे लखीवाला गांव की महिला स्वयं सहायता समूह ने विकसित किया है।

Q4. प्रधानमंत्री की सराहना के बाद क्या बदलाव आया?
समूह के अनुसार, देश के विभिन्न राज्यों से हर्बल टी के ऑर्डर आने शुरू हो गए हैं।

Q5. इस पहल को किसने महिला सशक्तिकरण का उदाहरण बताया?
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इसे महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

More From Author

संभल छत गिरने का हादसा: मिट्टी डालते समय गिरी छत, 10 वर्षीय बच्चे की मौत, 4 घायल

संभल छत गिरने का हादसा: मिट्टी डालते समय गिरी छत, 10 वर्षीय बच्चे की मौत, 4 घायल

अलीगढ़ संपत्ति विवाद फायरिंग: दो सगे भाइयों के परिवार में विवाद, लाइसेंसी राइफल से फायरिंग का आरोप

अलीगढ़ संपत्ति विवाद फायरिंग: दो सगे भाइयों के परिवार में विवाद, लाइसेंसी राइफल से फायरिंग का आरोप