रोहतक, कलानौर थाना के अंतर्गत आने वाले गुढाण गांव में पिलर तोड़कर भाग रहे डंपर पर चालक ने दुकानदार को कुचला ।सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद ।
कलानौर क्षेत्र के गुढाण गांव में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है । गांव के बस स्टैंड पर अपनी परचून की दुकान चला रहे 53 वर्षीय दुकानदार ने जब एक डंपर चालक को लापरवाही से वाहन चलाने पर रोकने का प्रयास किया तो चालक ने रोकने के बजाय ट्रक की तेज रफ्तार कर दी ओर ट्रक को दौड़ा दिया इस दौरान दुकानदार ट्रक के नीचे आ गया और बुरी तरह से कुचल दिया । वही ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया ।
घटना की सूचना पाकर कलानौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और थोड़ी दूरी पर डंपर बरामद कर लिया है हालांकि चालक अभी फरार है । पुलिस का कहना कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा । वहीं मृतक दुकानदार की पहचान 53 वर्षीय नरेश नन्हा जो कि अपने गांव के अड्डे पर परचून की दुकान चलता था ।
नरेश की दुकान के पास बने एक पिलर को डंपर चालक ने टक्कर मार दी थी उसी के चलते नरेश ट्रक चालक को रोकने की बात कर रहा था लेकिन डंपर ने उसे बुरी तरह से कुचल दिया । यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई वहीं पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है ।
हरियाणा के कलानौर क्षेत्र के गुढाण गांव में डंपर चालक द्वारा कथित लापरवाही से वाहन चलाने के दौरान 53 वर्षीय दुकानदार की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक फरार हो गया, जबकि पुलिस ने डंपर बरामद कर CCTV फुटेज के आधार पर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
मामले की प्रमुख जानकारी
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| स्थान | गुढाण गांव, कलानौर |
| घटना | डंपर की चपेट में आने से मौत |
| मृतक | नरेश उर्फ नन्हा (53 वर्ष) |
| आरोपी | डंपर चालक (फरार) |
| बरामद वाहन | डंपर |
| अहम साक्ष्य | CCTV फुटेज |
Malviya Nagar अग्निकांड में 21 लोगों की मौत, होटल मालिक गिरफ्तार
FAQs
1. यह घटना कहां हुई?
यह घटना हरियाणा के कलानौर क्षेत्र के गुढाण गांव में हुई।
2. मृतक की पहचान क्या है?
मृतक की पहचान 53 वर्षीय नरेश उर्फ नन्हा के रूप में हुई है, जो बस स्टैंड पर परचून की दुकान चलाते थे।
3. पुलिस ने अब तक क्या कार्रवाई की है?
पुलिस ने डंपर बरामद कर लिया है और CCTV फुटेज के आधार पर फरार चालक की तलाश कर रही है।
4. क्या घटना CCTV में रिकॉर्ड हुई है?
हां, पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हुई है।
5. आरोपी चालक की गिरफ्तारी हुई है?
नहीं, फिलहाल आरोपी चालक फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

