प्रधानमंत्री ने  किया हाई स्पीड इंटरनेट  5G सेवा का शुभारंभ ।

बता दे की आज  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली के प्रगति मैदान से देश को हाई स्पीड मोबाइल इंटरनेट सुविधा 5G की सौगात दी। तो प्रधानमंत्री मोदी ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2022 के छठे एडिशन में 5जी सर्विस का शुभारंभ किया। तो वही मोदी ने डेमो जोन में 5G का एक्सपीरियंस भी लिया। तो वही इस अवसर पर पर केंद्रीय संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहे।

 

 तो वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने IMC 2022 प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। और उन्होंने जियो पवेलियन में प्रदर्शित ट्रू 5G उपकरणों को देखा और ‘जियो-ग्लास’ को खुद पहन कर उसका अनुभव किया। तो उन्होंने युवा Jio इंजीनियरों की एक टीम द्वारा एंड-टू-एंड 5G तकनीक के स्वदेशी विकास को भी समझा। तो इस दौरान प्रधानमंत्री के साथ दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव, दूरसंचार राज्य मंत्री देवुसिंह चौहान, और रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी और रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी भी उपस्थित रहे।

 

आपको बता दो की तीनों प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों एयरटेल, जियो और Vi ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 5जी सेवाओं के कामकाज का डेमो भी दिया है।

 

More From Author

काशीवासियों को 5G की सौगात।

बदलेगा सरकारी स्कूलों का खुलने का समय  जारी हुए दिशा-निर्देश