वाराणसी में चलाई जाएंगी ई-बसें मार्च 2023 तक 50 ई-बसें मिलने की संभावना

पर्यावरण संरक्षण और खर्च कम करने के लिए परिवहन निगम ने वाराणसी में डीजल बसों का संचालन बंद करने का फैसला किया है।

इसकी जगह ई-बसें चलाई जाएंगी। मार्च 2023 तक 50 ई-बसें मिलनी हैं। अब बसों के संचालन की तैयारी की जा रही है। तरना और कैंट क्षेत्र में नया चार्जिंग स्टेशन बनाने की कवायद चल रही है।

शहर में परिवहन निगम की 103 डीजल सिटी बसें चल रही हैं। इससे प्रदूषण बढ़ता है। खर्च भी ज्यादा आ रहा है। इसे देखते हुए ही जल्द ही ई-बसें चलाने का निर्णय लिया गया।

परिवहन निगम प्रबंधन की योजना है कि वाराणसी सिटी में कुल 250 ई-बसें चलाई जाएं। इसी हिसाब से तैयारी भी की जा रही है। तरना और कैंट क्षेत्र में नया चार्जिंग स्टेशन बनाने की तैयारी है। दोनों स्टेशन बनने का फायदा मिलेगा और एक साथ 10-10 बसें चार्ज की जा सकेंगी। ।

 

More From Author

देश का पहला पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे के लिए 200 करोड़ रुपये का बजट मंजूर

जम्मू के राजोरी जिले में आईईडी ब्लास्ट एक बच्चे की मौत और एक गंभीर रूप से घायल