बड़ी खबर: अगले 48 घंटे ऐसा रहेगा मौसम, येलो अलर्ट

उत्तराखंड में फिलहाल बारिश से राहत के आसार नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य में अगले 48 घंटे यानी 3 और 4 अप्रैल को बारिश बर्फबारी और ओलावृष्टि को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

तीन और चार अप्रैल को भी राज्यभर में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। ऐसे में दोनों दिन बारिश प्रभावित इलाकों में बिजली चमकने, ओलावृष्टि का यलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, पांच और छह अप्रैल को राज्यभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक 3 अप्रैल को राज्य के जनपदों के कुछ स्थानों में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं और कहीं कहीं गरज चमक के साथ बिजली चमकने और ओलावृष्टि भी हो सकती है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी है।

4 अप्रैल को उत्तरकाशी रुद्रप्रयाग चमोली पिथौरागढ़ और बागेश्वर उत्तरकाशी जनपदों में अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश तथा से जनपदों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

तापमान
रविवार दो अप्रैल की सुबह करीब 11 बजे देहरादून का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 24 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री रहने की संभावना है। तीन और चार अप्रैल को देहरादून का अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान अलग अलग दिन 16 और 14 डिग्री रहेगा।

More From Author

देहरादून! बड़ी खबर: एसएसपी ने यहाँ दो को किया को लाइन हाजिर, इन्हे सौंपी जिम्मेदारी

उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी, जल्द 3000 नर्सिंग अधिकारी के पदों पर होगी भर्ती