हादसा: मुनिकीरेती क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत, दो घायल

हादसा: मुनिकीरेती क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत, दो घायल

उत्तराखंड में लगातार हादसों के सिलसिले बढ़ते ही जा रहे हैं। आए दिन एक्सीडेंट की खबरें सामने आती रहती है जिसमें कई लोग अपनी जान गवा देते हैं।

आज मुनिकीरेती क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। जिसमें 2 लोगों की मौत और 2 लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है।

थाना मुनिकीरेती क्षेत्रान्तर्गत गूलर से एक किमी आगे पावकीदेवी की तरफ जा रही एक कार अनियंत्रित होकर दो सौ मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी।

मिली जानकारी के अनुसार वाहन में चार लोग सवार थे, जिनमें से दो लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। हादसे में घायल हुए सभी लोगों को 108 के माध्यम से ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया।

More From Author

ब्रेकिंग: गंगा को छोड़कर बाकी सभी नदियों में राफ्टिंग शुल्क माफ

ब्रेकिंग : देहरादून में हुए निरीक्षकों के ट्रांसफर, लिस्ट देखें