उत्तराखंड के आप कार्यकर्ताओं में देखने को मिला गजब का उत्साह

आम आदमी पार्टी उत्तराखण्ड के नवनियुक्त *प्रदेश प्रभारी बरिंदर कुमार गोयल एवं सह प्रभारी रोहित मेहरोलिया के देवभूमि उत्तराखंड प्रथम आगमन पर उत्तराखंड के आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है ।

उत्तराखंड के आप कार्यकर्ताओं में देखने को मिला गजब का उत्साह

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश प्रभारी एवं सह प्रभारी 17 मई को राजधानी देहरादून पहुंचेंगे जहाँ पर स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक कर राजनीतिक गतिविधियों का जायजा लेंगे ।

जबकि 18 मई को प्रदेश प्रभारी एवं सह प्रभारी कुमाऊं का द्वार कहे जाने वाले हल्द्वानी महानगर में पहुंचेंगे जहां पर कुमाऊं के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, आम आदमी पार्टी के सम्मानित क्रांतिकारी साथियो से मुलाकात करेंगे साथ ही वर्तमान राज्य की राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा भी करेंगे ।

विस्तृत कार्यक्रम विवरण अति शीघ्र आम आदमी पार्टी उत्तराखंड के माध्यम से प्राप्त होगा।

More From Author

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य का बड़ा बयान, सत्ता का दुरप्रयोग कर रही राज्य सरकार

छात्रों को मिल सकते हैं गूगल से आंकड़ें, लेकिन स्वयं ही लेना पड़ेगा निर्णय – प्रधान मंत्री मोदी