जानें कौन सी फिल्म मे काम करना चाहती है संजना सांघी

जानें कौन सी फिल्म मे काम करना चाहती है संजना सांघी

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री संजना सांघी सुपरहिट फिल्म जब वी मेट के सीक्वल में काम करना चाहती हैं। संजना सांघी ने वर्ष 2011 में इम्तियाज अली की फिल्म रॉकस्टार से अपनी शुरुआत की थी। संजना ने इम्तियाज के साथ फिर से काम करने की इच्छा जाहिर की है। संजना चाहती हैं कि उन्हें भी करीना कपूर खान जैसा आइकॉनिक रोल निभाने को मिले। फिल्म जब वी मेट में करीना कपूर खान ने एक चुलबुली और खुशमिजाज लडक़ी गीत का रोल निभाया था। संजना सांघी ने बताया कि जब वी मेट 2 में वह करीना कपूर वाला किरदार निभाना चाहेंगी। यह सबसे बड़ा सपना सच होने जैसा होगा। इम्तियाज अली के साथ काम करना, एक राइजिंग एक्टर होने के नाते मेरा सपना है।

More From Author

जानें कौन सी फिल्म मे काम करना चाहती है संजना सांघी

अरबों रुपये की 2200 वक्फ संपत्तियों पर आरटीआई लागू, नहीं चलेगी मनमानी