Bharat Taxi Launch: दिल्ली के लोग जल्द ही ऐप-बेस्ड कैब की नई सुविधा का फायदा उठा पाएंगे। भारत सरकार देश की पहली कोऑपरेटिव टैक्सी सर्विस ‘भारत टैक्सी’ 1 जनवरी 2026 को अपना ऐप लॉन्च करने जा रही है। यह ऐप ओला, उबर और रैपिडो जैसे प्लेटफॉर्म्स के साथ-साथ एक नया, भरोसेमंद विकल्प प्रदान करेगा।
भारत टैक्सी में क्या खास होगा?
भारत टैक्सी ऐप में ऑटो, कार और बाइक जैसी सभी सर्विस उपलब्ध होंगी। यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से किसी भी विकल्प को चुन सकते हैं। वहीं, इस ऐप में ओला और उबर की तरह पीक टाइम में किराया नहीं बढ़ेगा।
ड्राइवर्स के लिए भी यह एक गेमचेंजर साबित होगा। उन्हें कुल किराए का 80% से ज्यादा हिस्सा मिलेगा, जिससे उनकी इनकम में सुधार आएगा। दिल्ली में पहले ही 56,000 ड्राइवर्स इस प्लेटफॉर्म पर रजिस्टर हो चुके हैं, जो दिखाता है कि ड्राइवर्स इस मॉडल को लेकर काफी उत्साहित हैं।
सुरक्षा और सुविधा
भारत टैक्सी में रियल-टाइम व्हीकल ट्रैकिंग होगी। केवल वेरिफाइड ड्राइवर्स को ही प्लेटफॉर्म पर जोड़ा जाएगा। साथ ही ऐप में 24×7 कस्टमर सपोर्ट उपलब्ध रहेगा। ऐप कई भारतीय भाषाओं में उपलब्ध होगा, जिससे लोग अपनी भाषा में टैक्सी बुक कर सकेंगे।
ओला-उबर के लिए चुनौती
भारत टैक्सी अपने वादों पर खरा उतरी तो यह राइड-हेलिंग सेक्टर में बड़ा बदलाव ला सकती है। सस्ती, ड्राइवर-फ्रेंडली सेवा ओला और उबर के लिए सीधी चुनौती बन सकती है।
Read more:- Delhi weather update: दिल्ली में ठंड के साथ बढ़ा प्रदूषण, कई इलाकों में AQI गंभीर स्तर पर

