Deepika Padukone birthday

अभिनेत्री Deepika Padukone ने फैंस के बीच मनाया अपना 40वां जन्मदिन

Deepika Padukone: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं और इसी बीच सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो सुर्खियों में बना हुआ है, जिसमें वे फैंस के साथ बर्थडे सेलिब्रेट करती दिख रही हैं। साथ ही उन्होंने फैंस के बीच चॉकलेट केक काटा। हालाँकि, ये वीडियो उनके विदेश जाने से पहले का है, जब उन्होंने फैंस के साथ मीट और ग्रीट सेशन रखा था। इस अवसर पर दीपिका मरून कलर के आउटफिट में बेहद खूबसूरत नजर आईं। फैंस ने भी उन्हें ‘हैप्पी बर्थडे’ कहा।

इस समय दीपिका पादुकोण विदेश में हैं, और वे इस बार अपना जन्मदिन वहीं सेलिब्रेट करेंगी। इसके अलावा, उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है और बताया है कि उन्होंने युवा और उभरते क्रिएटिव टैलेंट को अवसर देने के लिए द ऑनसेट प्रोग्राम लॉन्च किया है। इस प्रोग्राम का उद्देश्य नई प्रतिभाओं को पहचानना और उन्हें इंडस्ट्री में काम करने का मंच देना है।

अभिनेत्री ने वीडियो साझा करते हुए कहा, ‘पिछले एक साल से मैं देश और विदेश से बेहतरीन क्रिएटिव टैलेंट को पहचानने और उन्हें मंच देने पर काम कर रही हूं। द ऑनसेट प्रोग्राम लॉन्च करते हुए मैं बहुत खुश हूं और नई पीढ़ी के क्रिएटिव टैलेंट से मिलने के लिए उत्सुक हूं।’

इस प्रोग्राम के जरिए लिखना, निर्देशन, कैमरा, लाइट, एडिटिंग, साउंड, आर्ट, कपड़ों की डिजाइन, हेयर स्टाइलिंग, मेकअप और प्रोडक्शन जैसे क्षेत्रों में प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। प्रतिभाओं को इंडस्ट्री के अनुभवी लोगों के साथ काम करने और सीखने का अवसर मिलेगा। इसका मकसद नए कलाकारों को सही मायनों में सामने लाना और उनके काम को इंडस्ट्री तक पहुंचाना है।

देश और विदेश से प्रतिभाओं को मौका देने के इस प्रोग्राम के लिए लोग अपनी प्रतिभा और प्रोजेक्ट https://onsetprogram.in/ पर भेज सकते हैं। यहां चयनित प्रतिभाओं को इंडस्ट्री के विशेषज्ञों के साथ काम करने का अनुभव मिलेगा।

Read more:- शादी के 14 साल बाद अलग हुए Mahhi Vij and Jay Bhanushali

More From Author

CM Yogi

CM Yogi Adityanath ने प्रदेशवासियों को लिखी चिट्ठी, कहा ‘डिजिटल अरेस्ट’ से रहें सावधान

Aloka Dog Viral Video

Aloka Dog Viral Video: अमेरिका की सड़कों पर भिक्षुओं के साथ चल रहा पीस डॉग ‘अलोका’