CM Yogi

CM Yogi Adityanath ने प्रदेशवासियों को लिखी चिट्ठी, कहा ‘डिजिटल अरेस्ट’ से रहें सावधान

CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए आम नागरिकों से सतर्क और जागरूक रहने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने साफ शब्दों में कहा है कि देश के किसी भी कानून में ‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसा कोई प्रावधान नहीं है। यह शब्द साइबर ठगों द्वारा लोगों को डराने और उनसे पैसे ऐंठने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘योगी की पाती’ के माध्यम से प्रदेशवासियों को संदेश देते हुए कहा कि मोबाइल, इंटरनेट और कंप्यूटर ने हमारे जीवन को आसान बनाया है, लेकिन इसके साथ ही साइबर ठगी और ऑनलाइन अपराध की चुनौतियां भी तेजी से बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार साइबर अपराध को रोकने के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है।

सीएम योगी ने बताया कि वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में केवल दो साइबर क्राइम थाने थे, लेकिन अब प्रदेश के सभी 75 जिलों में साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन स्थापित किए जा चुके हैं। इसके अलावा हर जिले में साइबर हेल्प डेस्क भी बनाए गए हैं, ताकि आम लोगों को समय पर मदद मिल सके।

मुख्यमंत्री ने लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि पुलिस या कोई भी सरकारी एजेंसी कभी भी वीडियो कॉल, व्हाट्सएप, सोशल मीडिया या फोन के जरिए किसी को गिरफ्तार नहीं करती और न ही पैसे की मांग करती है। अगर कोई व्यक्ति खुद को पुलिस अधिकारी या सरकारी अफसर बताकर ‘डिजिटल अरेस्ट’ की धमकी देता है, तो वह आपको ठगने की कोशिश कर रहा है।

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे सोशल मीडिया का इस्तेमाल सावधानी से करें। सोशल मीडिया पर सार्वजनिक रूप से साझा की गई तस्वीरें, वीडियो और लोकेशन की जानकारी का गलत इस्तेमाल साइबर अपराधी कर सकते हैं। अपराधी इन्हीं जानकारियों के जरिए लोगों की निजी जानकारी जुटाते हैं और फिर ठगी का शिकार बनाते हैं।

सीएम योगी ने खासतौर पर वरिष्ठ नागरिकों को जागरूक करने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि साइबर ठग अक्सर बुजुर्गों को निशाना बनाते हैं, क्योंकि वे तकनीक से कम परिचित होते हैं। इसलिए परिवार के युवा सदस्यों को चाहिए कि वे अपने घर के बुजुर्गों को साइबर फ्रॉड के तरीकों के बारे में जानकारी दें।

मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि कोई भी व्यक्ति अपनी व्यक्तिगत जानकारी, बैंक डिटेल, पासवर्ड या OTP किसी के साथ साझा न करे। यदि किसी के साथ साइबर ठगी हो जाती है, तो तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करें। जितनी जल्दी शिकायत की जाएगी, पैसे वापस मिलने की संभावना उतनी ही अधिक होगी।

अंत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि साइबर अपराधियों के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार सतर्कता और जागरूकता है। आइए, हम सब मिलकर एक सुरक्षित, सतर्क और साइबर अपराध-मुक्त उत्तर प्रदेश का निर्माण करें।

Read more:- CM Yogi Adityanath: लखनऊ में हुई चोरी का योगी आदित्यनाथ ने सुनाया किस्सा

More From Author

Sudha Chandran

माता की चौकी में Sudha Chandran पर आईं माता रानी, वीडियो वायरल

Deepika Padukone birthday

अभिनेत्री Deepika Padukone ने फैंस के बीच मनाया अपना 40वां जन्मदिन