Yamuna Expressway पर शनिवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक तेज रफ्तार कंटेनर बस से उतरकर खड़े यात्रियों को रौंदते हुए सड़क पर उन्हें कुचल दिया। हादसे में 6 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना मथुरा जिले के सुरीर थाना क्षेत्र में रात 2:45 बजे हुई।
बस दिल्ली के नागलोई से कानपुर देहात के रसूलाबाद जा रही थी। रास्ते में कुछ यात्रियों ने ड्राइवर से बाथरूम के लिए बस रोकने को कहा। ड्राइवर ने ग्रीन जोन की बजाय बीच सड़क पर बस रोक दी। इस दौरान कुछ यात्री बस से उतरकर सड़क पर खड़े हो गए। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने बस को टक्कर मारी और फिर यात्रियों को रौंद दिया।
हादसे में मारे गए लोग
मृतकों की पहचान औरैया निवासी सोनू (32), बस्ती निवासी देवेश (32), कन्नौज निवासी असलम (27), दिल्ली निवासी संतोष (45), औरैया निवासी अनुराग (27) और फिरोजाबाद निवासी प्रमोद (35) के रूप में हुई है।
घायल व्यक्ति की पहचान
गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की पहचान औरैया निवासी शिवकांत दुबे (46) के रूप में की गई है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
पुलिस कार्रवाई
पुलिस ने इस हादसे के बाद कंटेनर और बस चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया था, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है।
Read more:- नोएडा के Gardens Galleria मॉल में बाउंसरों की गुंडागर्दी, युवक को बेरहमी से पीटा

