Delhi Uttam Nagar Fire

Delhi Uttam Nagar Fire: दिल्ली के उत्तम नगर में मछली मंडी में लगी भीषण आग

Delhi Uttam Nagar Fire: पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान दो समुदायों के बीच झड़प का मामला सामने आया था। इसकी वजह केवल यह थी कि होली के दौरान एक 9 साल की लड़की ने गलती से छत से पानी का गुब्बारा फेंक दिया था। इस घटना में एक 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई।

इसी सिलसिले में, दिल्ली के उत्तम नगर से बीती रात मटियाला के मछली मार्केट में भीषण आग लगने की घटना हुई। सूचना मिलते ही 300 से 400 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं। हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, जो राहत की बात है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह आग उत्तम नगर के मटियाला गांव स्थित मछली बाजार की झुग्गियों में लगी। फिलहाल आग लगने की वजह सामने नहीं आई है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार शॉर्ट सर्किट इसे कारण माना जा रहा है। घटना रात 11:44 बजे हुई। सूचना मिलते ही 23 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग की लपटों को काबू में किया गया।

नोएडा के सेक्टर-4 में भी लगी आग

नोएडा के सेक्टर-4 में गुरुवार तड़के एक फैक्ट्री में भीषण आग लगी। फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिलते ही फायर विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। आगजनी के दौरान फैक्ट्री के अंदर कई लोग फंस गए थे, जिन्हें दमकल कर्मियों ने सुरक्षित बाहर निकाला।

पुलिस और फायर विभाग के अनुसार, थाना फेज-1 क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सेक्टर-4 में स्थित बिजली के मीटर बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि फैक्ट्री में काम कर रहे कई लोग अंदर फंस गए। फायर ब्रिगेड की टीम ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और सभी फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

कंपनी में लगभग 400 कर्मचारी काम करते हैं, जिनमें से अधिकांश को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

Read more:- Supreme Court ने पहली बार दी इच्छा मृत्यु को मंजूरी…कौन है Harish Rana?

More From Author

Moltbook

मेटा ने खरीदा AI प्लेटफॉर्म Moltbook, तय हुई कंपनी की बड़ी डील

Monalisa Marriage:

Monalisa Marriage: मोनालिसा ने फरमान खान से शादी रचाई, डायरेक्टर ने कहा- लव जिहाद…