Akshay Kumar

Akshay Kumar की आंखों की सर्जरी, फिल्म की शूटिंग से लिया छोटा ब्रेक

Akshay Kumar: बॉलीवुड के फेमस एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली नई फिल्म ‘केरलम’ की शूटिंग में बिजी हैं। हालांकि, अब उनसे जुड़ी एक चिंताजनक खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग पूरी करने के बाद अभिनेता मुंबई के एक अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी आंखों की माइनर सर्जरी करवाई।

जानकारी के मुताबिक, अक्षय कुमार की सर्जरी 6 मई को हुई थी। फिलहाल डॉक्टरों ने उन्हें कुछ दिनों तक आराम करने की सलाह दी है, ताकि वे जल्द स्वस्थ होकर काम पर लौट सकें।

क्यों हुई सर्जरी?

एक रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेता को काफी लंबे समय से आंखों की रोशनी से जुड़ी परेशानी हो रही थी, जिसके चलते उन्हें छोटी सर्जरी करवानी पड़ी। अक्षय कुमार ने डॉक्टरों की सलाह के बाद यह फैसला लिया। सर्जरी 6 मई की सुबह सफलतापूर्वक पूरी हुई और अब अभिनेता स्वस्थ बताए जा रहे हैं।

‘केरलम’ की शूटिंग हुई पूरी

वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार जल्द ही निर्देशक अनीस बज्मी की अगली फिल्म ‘केरलम’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ विद्या बालन भी दिखाई देंगी। खास बात यह है कि लगभग 15 साल बाद अक्षय कुमार और अनीस बज्मी एक बार फिर साथ काम कर रहे हैं। हाल ही में अभिनेता ने फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें भी साझा की थीं, जिनमें वे मस्ती करते नजर आ रहे थे।

वहीं, अक्षय कुमार की हालिया रिलीज फिल्म ‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। हॉरर-कॉमेडी जॉनर की इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। रिलीज के महज 20 दिनों के भीतर फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 148 करोड़ रुपये से ज्यादा का नेट कलेक्शन कर लिया है। वहीं, दुनियाभर में फिल्म की कमाई 232 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुकी है।

Read more:- Operation Sindoor के वर्षगांठ पर पीएम मोदी ने ने ‘एक्स’ पर चेंज की डीपी

More From Author

Captain Rajiv Pratap Rud

Captain Rajiv Pratap Rud की सूझबूझ से टला बड़ा विमान हादसा

Hantavirus

दुनिया पर मंडराया Hantavirus का नया खतरा, WHO ने इन देशों को किया अलर्ट