Twisha Sharma

Twisha Sharma की मौत से पहले का CCTV आया सामने, केस में नया मोड़

Twisha Sharma की मौत का मामला अब उलझता हुआ नजर आ रहा है। भोपाल में हुई नोएडा की 33 वर्षीय महिला की मौत के मामले में अब नया मोड़ सामने आया है। दरअसल, मौत से पहले के दो CCTV वीडियो सामने आए हैं, जिनके बाद कई नए सवाल खड़े हो गए हैं। आइए जानते हैं इस मामले में अब तक क्या सामने आया है।

CCTV वीडियो में क्या दिखा?

पहले CCTV वीडियो में महिला को छत की सीढ़ियां चढ़ते हुए देखा जा सकता है। वहीं दूसरे वीडियो में उसका पति उसे बचाने के लिए CPR देता नजर आ रहा है। वीडियो में महिला को होश में लाने की कोशिश की जा रही है। इसी दौरान ट्विशा की सास भी कमरे से बाहर आती दिखाई देती हैं। वीडियो में एक पड़ोसी भी नजर आ रहा है, जो बेहोश महिला को नीचे ले जाने में मदद कर रहा है।

ट्विशा के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि महिला को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था और दहेज की मांग भी की जाती थी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर उठे सवाल

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह फांसी बताई गई है। हालांकि, ट्विशा के परिवार का दावा है कि उसके शरीर पर चोट के निशान थे, जो आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या की ओर इशारा करते हैं। फॉरेंसिक जांच के दौरान एक बेल्ट भी बरामद हुई है। आरोप है कि जांच अधिकारी ने पोस्टमार्टम के समय मेडिकल बोर्ड को यह बेल्ट नहीं दिखाई, जिसके कारण फांसी में इस्तेमाल किए गए सामान और गर्दन पर मिले निशानों का मिलान नहीं हो सका। अब इस लापरवाही की भी जांच की जा रही है।

पति की अग्रिम जमानत खारिज

भोपाल की अदालत ने मामले में आरोपी सास को अग्रिम जमानत दे दी है। हालांकि, मुख्य आरोपी पति को कोर्ट से राहत नहीं मिली और उसकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पति फिलहाल फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

महिला के परिवार का आरोप है कि शादी के बाद से ही ट्विशा को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। परिवार के अनुसार, ट्विशा ने अपनी मां से बातचीत में कहा था कि वह ससुराल में खुद को बुरी तरह फंसा हुआ महसूस करती है। चैट में उसने यह भी लिखा था कि वहां उसे न खुलकर रोने दिया जाता था और न ही खुश रहने की कोई वजह मिलती थी।

वहीं, दूसरी तरफ पति और सास का दावा है कि महिला मानसिक तनाव में थी और उसे ड्रग्स की लत थी। जमानत याचिका में कहा गया कि ड्रग्स नहीं मिलने पर उसके हाथ-पैर कांपने लगते थे। हालांकि, ट्विशा के परिवार ने इन आरोपों को पूरी तरह झूठा बताया है।

Read more:- Twisha Sharma का आखिरी चैट वायरल कहा- ‘मैं फंस गई हूं यार, तुम मत फंसना…’

More From Author

Stray Dogs

सड़कों पर नहीं दिखेंगे Stray Dogs,SC का बड़ा आदेश!