Twisha Sharma Insta Chat Leaked

Twisha Sharma का आखिरी चैट वायरल कहा- ‘मैं फंस गई हूं यार, तुम मत फंसना…’

Twisha Sharma chat: भोपाल में मॉडल और साउथ इंडियन एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला लगातार गहराता जा रहा है। घटना के छह दिन बाद भी परिवार ने शव लेने से इनकार कर दिया है। परिजनों का आरोप है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या का मामला है। ट्विशा का शव पिछले कई दिनों से भोपाल एम्स की मर्चुरी में रखा हुआ है। परिवार दोबारा पोस्टमार्टम और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहा है।

पति और सास पर गंभीर आरोप

मृतका के परिवार ने पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। गिरिबाला सिंह रिटायर्ड जज हैं, जबकि समर्थ सिंह पेशे से वकील हैं। परिवार के मुताबिक, ट्विशा की शादी दिसंबर 2025 में समर्थ सिंह से हुई थी। दोनों की मुलाकात एक डेटिंग ऐप और मैट्रिमोनियल साइट के जरिए हुई थी। शादी के शुरुआती दिनों में सब कुछ सामान्य था, लेकिन धीरे-धीरे ट्विशा को प्रताड़ना का सामना करना पड़ा।

मौत से पहले सामने आए चैट

मामले में ट्विशा के आखिरी इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप चैट भी सामने आए हैं। अपनी दोस्त मीनाक्षी को भेजे मैसेज में ट्विशा ने लिखा था, ‘मैं फंस गई हूं यार… तुम मत फंसना। ज्यादा बात नहीं कर सकती, सही समय आने पर कॉल करूंगी।’ वही ट्विशा की सहेली ने जवाब में लिखा, ‘मुझे तुम्हारी चिंता हो रही है, टुकटुक (ट्विशा का निकनेम). मैं तुमसे प्यार करती हूं, बहुत ज्यादा प्यार करती हूं. मैं तुम्हारे साथ हूं.’

परिवार के अनुसार, मौत से पहले ट्विशा ने अपनी मां को भी फोन किया था। बातचीत के दौरान वह अचानक घबरा गई और कहा कि उसका पति समर्थ कमरे में आ रहा है। इसके तुरंत बाद फोन कट गया। परिजनों का आरोप है कि रात करीब 10:20 बजे समर्थ के परिवार ने फोन कर बताया कि ट्विशा सांस नहीं ले रही है।

परिवार का दावा है कि जानबूझकर उसे अस्पताल ले जाने में देरी की गई, ताकि सबूत मिटाए जा सकें और मामले को आत्महत्या का रूप दिया जा सके। बताया जा रहा है कि अस्पताल प्रबंधन ने रात करीब 11 बजे पुलिस को घटना की सूचना दी, जिसके बाद शव को एम्स भोपाल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया।

पुलिस जांच पर उठे सवाल

शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि ट्विशा की मौत भले ही फांसी से हुई हो, लेकिन उनके शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी मिले हैं। परिवार का आरोप है कि जिस बेल्ट से ट्विशा का शव लटका मिला था, उसे पुलिस ने पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टरों को उपलब्ध नहीं कराया। बेल्ट बाद में जांच के लिए भेजा गया।

इस वजह से फॉरेंसिक डॉक्टर फांसी के साधन और गर्दन पर बने निशानों का वैज्ञानिक मिलान नहीं कर पाए। इससे मौत के तरीके और समय को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। पीड़ित परिवार की मुख्य रूप से दो मांगें हैं- मृतका का दोबारा पोस्टमार्टम दिल्ली एम्स में कराया जाए। इस केस को मध्य प्रदेश से उत्तर प्रदेश ट्रांसफर किया जाए।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुए कई अहम खुलासे

ट्विशा शर्मा मौत मामले में सबसे बड़ा मोड़ पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, ट्विशा करीब दो महीने की गर्भवती थीं। बताया जा रहा है कि मौत से लगभग एक सप्ताह पहले उनका मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी (MTP) कराया गया था।

रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि ट्विशा के शरीर पर कई एंटीमॉर्टम इंजरी यानी मौत से पहले लगी चोटों के निशान पाए गए। हाथ, कान और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान है।

मामले की गंभीरता और हाई-प्रोफाइल बैकग्राउंड (आरोपी सास गिरीबाला सिंह एक रिटायर्ड जस्टिस हैं) को देखते हुए भोपाल पुलिस ने जांच के लिए 6 सदस्यों वाली SIT (विशेष जांच दल) का गठन कर दिया है। दूसरी ओर, पीड़ित परिवार के समर्थन में आज शाम 4 बजे दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन और कैंडल मार्च निकाला जाएगा।

Read more:- Rajdhani Express के 2 डिब्बों में लगी भीषण आग, दिल्ली-मुंबई रूट ठप

More From Author

Lakhimpur Kheri

Lakhimpur Kheri में भीषण सड़क हादसा, मैजिक-ट्रक की टक्कर में 8 मजदूरों की मौत

Greater Noida Dowry Case

Greater Noida Dowry Case: दहेज की बलि चढ़ी एक और बेटी, ससुर और पति गिरफ्तार