Malviya Nagar building fire

Malviya Nagar के रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, हादसे में 20 लोगों की मौत

Malviya Nagar: दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में आज सुबह भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। रिपोर्ट के अनुसार, अब तक इस हादसे में 20 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हो चुके हैं। इसके बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। बता दें कि यह हादसा दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर के ‘लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट’ में हुआ। आग सुबह तकरीबन 8:50 बजे लगी, जिसके बाद कई फायर टेंडर इलाके में भेजे गए।

क्या है पूरी घटना?

मालवीय नगर के होटल फ्लोरिस सटे नाम के एक होटल में आग लगने की खबर सामने आई। लोगों ने बिल्डिंग से कूदकर अपनी जान बचाने की कोशिश की। जांच में सामने आया है कि होटल के पास मैक्स अस्पताल है, जहां इलाज कराने के लिए आने वाले लोग यहां ठहरते थे। हादसे के समय विदेशी पर्यटक भी ठहरे हुए थे।

रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि आग सबसे पहले बेसमेंट में लगी, जहां कई लोग रह रहे थे। लेकिन वहां से बाहर निकलने का केवल एक ही रास्ता था, जिस पर बाहर से ताला लगा दिया गया था। दरअसल, स्थानीय लोगों ने बताया कि होटल के अंदर से बाहर सुरक्षित निकलने के लिए कोई भी वैकल्पिक इमरजेंसी गेट नहीं बनाया गया था, जिससे लोगों का निकलना असंभव हो गया। हालांकि, अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। दिल्ली पुलिस और दमकल विभाग लगातार जुटे हुए हैं।

सीएम रेखा ने जताया दुख

इस हादसे के बाद, ‘मालवीय नगर में लगी भीषण आग की घटना में लोगों की जान जाने से मैं बहुत आहत और दुखी हूं। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मैं घायलों के जल्द ठीक होने और इस दिल दहला देने वाली घटना से प्रभावित सभी लोगों को हिम्मत और हौसला मिलने की प्रार्थना करती हूं। घटना की जानकारी मिलते ही, दिल्ली फायर सर्विस, दिल्ली पुलिस, DDMA, CATS एम्बुलेंस सर्विस और दूसरी इमरजेंसी रिस्पॉन्स एजेंसियों की टीमों को तुरंत मौके पर भेजा गया और उन्होंने बचाव एवं राहत कार्य शुरू कर दिए।

उनकी तेजी से की गई कार्रवाई की वजह से प्रभावित जगह से कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। दिल्ली सरकार हालात पर बारीकी से नजर रखे हुए है। प्रभावित परिवारों को हर जरूरी मेडिकल मदद और सहायता दी जा रही है। दुख की इस घड़ी में दिल्ली सरकार प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। हम इस घटना से प्रभावित लोगों को हर संभव मदद देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।’

SDM जितेंद्र कुमार का बयान

दक्षिण जिले के DDMA के SDM जितेंद्र कुमार ने कहा, ‘जैसे ही हमें कॉल मिली, हमने तुरंत DDMA सेल को एक्टिवेट कर दिया। हमें पता चला है कि इस बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर एक रेस्टोरेंट चल रहा था। आग लगने की वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है। अब तक चार शव बरामद किए जा चुके हैं। घायलों समेत 7-8 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। ऊपर के फ्लोर पर मौजूद कुछ लोगों ने स्थानीय लोगों द्वारा सड़क पर बिछाए गए गद्दों पर कूदकर अपनी जान बचाई।’

पीएम मोदी ने जताया दुख

PM मोदी ने एक्स पर पोस्ट में कहा, ‘दिल्ली के मालवीय नगर में आग लगने की घटना में लोगों की जान जाना बेहद दुखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है। PMNRF की ओर से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।’ यह पोस्ट पीएमओ के एक्स अकाउंट की ओर से किया गया है।

Read more:- पटना में Khan Sir Coaching पर फायरिंग, अगले आदेश तक कोचिंग बंद

More From Author

Khan Sir Coaching FIRING

पटना में Khan Sir Coaching पर फायरिंग, अगले आदेश तक कोचिंग बंद