July 1 Rule Changes

July 1 Rule Changes: सावधान! 1 जुलाई 2026 से जेब पर पड़ेगा सीधा असर, बदल रहे हैं ये 8 बड़े नियम

July 1 Rule Changes: हर महीने की पहली तारीख अपने साथ कुछ न कुछ बदलाव लेकर आती है। 1 जुलाई 2026 से भी देश में कई महत्वपूर्ण वित्तीय और व्यावहारिक नियम बदलने जा रहे हैं। इन बदलावों का सीधा असर टैक्सपेयर्स, बैंक ग्राहकों, क्रेडिट कार्ड यूजर्स और आम जनता की जेब पर पड़ने वाला है।

आइए जानते हैं कि 1 जुलाई से क्या-क्या बदलने जा रहा है:

ITR फाइल करने की उल्टी गिनती शुरू

अगर आप नौकरीपेशा हैं या आपकी ऐसी कमाई है जिसके लिए बिजनेस ऑडिट की जरूरत नहीं है, तो आपके लिए ITR-1 और ITR-2 फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2026 है। तय समय पर रिटर्न न भरने पर आपको भारी जुर्माना देना पड़ सकता है।

अब UPI से मिनटों में निकलेगा PF का पैसा

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपना नया डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘EPFO 3.0’ लॉन्च करने जा रहा है। इसके बाद पीएफ (PF) खाताधारक UPI के जरिए अपना पैसा निकाल सकेंगे। अब पीएफ का पैसा मिलने में दिन नहीं, बल्कि कुछ ही मिनट लगेंगे।

पासपोर्ट बनवाना होगा काफी महंगा

विदेश मंत्रालय ने करीब एक दशक बाद पासपोर्ट फीस में भारी बढ़ोतरी की है: नॉर्मल पासपोर्ट की फीस 1500 रुपये से बढ़ाकर 2500 रुपये कर दी गई है। वही तत्काल पासपोर्ट अब 3500 रुपये की जगह 5000 रुपये देने होंगे। जंबो पासपोर्ट की फीस बढ़ाकर 6000 रुपये कर दी गई है।

बिना टिकट पर भारी जुर्माना

रेलवे ने सुरक्षा और नियमों को लेकर सख्ती बढ़ा दी है:

  • बिना टिकट यात्रा करने पर जुर्माना 250 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये (दोगुना) कर दिया गया है।
  • अगर कोई पुरुष यात्री महिला कोच में सफर करता पाया गया, तो उस पर 2500 रुपये तक का जुर्माना लग सकता है।

आधार कार्ड में ईमेल अपडेट करना हुआ मुफ्त

आम जनता के लिए राहत की खबर है। UIDAI ने आधार कार्ड में रजिस्टर्ड ईमेल एड्रेस को अपडेट करने की 75 रुपये की फीस को हटा दिया है। यह सुविधा अगले 6 महीने यानी 31 दिसंबर 2026 तक पूरी तरह मुफ्त रहेगी।

HDFC क्रेडिट कार्ड के बदले नियम

HDFC बैंक के Regalia Gold और Diners Club Privilege क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस के नियम बदल गए हैं। मुफ्त घरेलू लाउंज एक्सेस (हर तिमाही में अधिकतम 3 बार) पाने के लिए ग्राहकों को पिछली तिमाही में कम से कम 60,000 रुपये खर्च करने होंगे।

SBI क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड पॉइंट्स में बदलाव

SBI कार्ड ने अपने कुछ चुनिंदा कार्ड्स (जैसे PhonePe SBI क्रेडिट कार्ड PURPLE और SELECT BLACK) के लिए रिवॉर्ड पॉइंट नियमों में बदलाव किया है। अब कई तरह के ट्रांजैक्शन पर रिवॉर्ड पॉइंट्स नहीं मिलेंगे और इसकी एक नई सीमा भी तय की गई है।

बैंकों की मनमानी पर रोक

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों द्वारा गलत तरीके से फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स बेचने (Mis-selling) पर नकेल कसी है। अगर बैंक ने आपको बहला-फुसलाकर कोई गलत स्कीम या प्रोडक्ट बेचा है, तो नए नियम के तहत आप पूरे रिफंड और नुकसान के मुआवजे के हकदार होंगे।

LPG, CNG और PNG की नई कीमतें

    हमेशा की तरह 1 जुलाई को भी सरकारी तेल कंपनियां गैस सिलेंडरों (घरेलू और कमर्शियल) और हवाई ईंधन (ATF) के दामों की समीक्षा करेंगी। इसकी वजह से रसोई गैस और हवाई टिकटों के दामों में बदलाव देखने को मिल सकता है।

    नुकसान से बचने के लिए समय रहते अपने जरूरी वित्तीय कामों को निपटा लें, विशेषकर 31 जुलाई से पहले अपना टैक्स रिटर्न जरूर फाइल कर दें।

    Read more:- Bharat Tiwari Encounter में मारी गई थीं 5 गोलियां,पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

    More From Author

    Kabir Bahia

    क्या Kriti Sanon और Kabir Bahia के रिश्ते में आ गई दरार? वायरल पोस्ट ने बढ़ाई हलचल

    Delhi Weather Update

    Delhi Weather Update: तपती दिल्ली को जल्द मिलेगी उमस से राहत, जुलाई की शुरुआत में झमाझम बारिश के आसार