Gurugram Traffic Advisory: Independence Day पर दिल्ली में Heavy Vehicles की Entry बंद

Gurugram Traffic Advisory: Independence Day पर दिल्ली में Heavy Vehicles की Entry बंद

Gurugram Traffic Advisory स्वतंत्रता दिवस 2026 की तैयारियों और सुरक्षा को लेकर पुलिस उपायुक्त यातायात ने की बैठक।

  • श्री प्रतीक गहलोत IPS ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर अपने कार्यालय में मीटिंग बुलाई। इस मिटिंग के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त यातायात मुख्यालय/हाईवे श्री सत्यपाल यादव HPS, सहायक पुलिस आयुक्त यातायात पुर्व श्री इंद्रजीत HPS, सहायक पुलिस आयुक्त यातायात पश्चिम श्री संजय HPS व सभी यातायात निरीक्षक मौजूद रहें। श्री प्रतीक गहलोत IPS ने मीटिंग के दौरान स्वतंत्रता दिवस 2026 की तैयारीयो के संबंध में मौजूद सभी अधिकारियों और यातायात निरीक्षकों को स्वतंत्रता दिवस की ड्यूटियों के दौरान यातायात का सफलतापूर्वक संचालन कराने बारे उचित दिशा निर्देश भी दिए।
  • स्वतंत्रता दिवस के इस पर्व पर भारी माल वाहक वाहनों का दिल्ली में प्रवेश वर्जित रहेगा। सभी भारी मालवाहक वाहनों का दिनांक 12.08.2026 समय 5:00 PM से 13.08.2026 समय 01:30 PM तक प्रतिबंध रहेगा और दिनांक 14.08.2026 समय 5:00 PM से दिनांक 15.08.2026 समय 01:30 PM तक दिल्ली की सीमा में प्रवेश वर्जित रहेगा,केवल आवश्यक सामग्री वाले वाहन जैसे दूध फल सब्जी एंबुलेंस फायर ब्रिगेड आदि वाहनों का दिल्ली की ओर जाते समय कोई प्रतिबंध नहीं होगा। एयरपोर्ट पर जाने वाले यात्री वाहनों का NH 48 से दिल्ली की ओर जाते समय कोई प्रतिबंध नहीं होगा इसके अलावा एयरपोर्ट के लिए यात्री अपने वाहनो से द्वारका एक्सप्रैस वे का भी इस्तेमाल करके सुगमता से जा सकते है। गुरुग्राम क्षेत्र से अन्य जिलों की ओर जाने वाले वाहन चालक जैसे पलवल,मेवात,फरीदाबाद, झज्जर, रेवाड़ी और राजस्थान जाने वाले वाहनों पर किसी भी प्रकार का कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा। भारी माल वाहक वाहनों का राष्ट्रीय राजमार्ग 48 व अन्य राष्ट्रों से दिल्ली में प्रवेश पूर्णतया वर्जित रहेगा।
  • यातायात पुलिस गुरुग्राम के सभी अधिकारी और कर्मचारी अपनी ड्यूटी के दौरान और अधिक सजग व चौकन्ने रहकर मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने बारे उचित दिशानिर्देश दिए गए। यातायात पुलिस गुरुग्राम आप सभी भारी मालवाहक वाहन चालकों/मालिको और ट्रक यूनियन/कैंटर यूनियन के प्रधानों/मालिकों से अनुरोध करती है कि दर्शाए गए उपरोक्त तिथि और समय पर अपने वाहनों को दिल्ली की ओर ना लाकर गुरुग्राम पुलिस सहयोग करें, ताकि आमजन को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े।
Gurugram Traffic Advisory
Gurugram Traffic Advisory

Independence Day Traffic Plan: क्या हैं मुख्य निर्देश?

स्वतंत्रता दिवस के दौरान दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए Gurugram Traffic Police ने heavy vehicles के लिए विशेष traffic restrictions लागू किए हैं।

  • Heavy vehicles की दिल्ली entry restricted
  • NH-48 से दिल्ली जाने वाले मालवाहक वाहनों पर रोक
  • दो अलग-अलग time slots में restriction
  • Emergency vehicles को छूट
  • Airport passenger vehicles को राहत
Independence Day Traffic Plan
Independence Day Traffic Plan

Traffic Restriction vs Exemption: किसे मिलेगी छूट?

सभी वाहनों पर समान प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। Heavy goods vehicles के लिए दिल्ली entry restricted है, जबकि essential services और airport जाने वाले passenger vehicles को निर्धारित routes पर राहत दी गई है।

वाहन/यात्रादिल्ली की ओर स्थिति
भारी मालवाहक वाहनप्रवेश प्रतिबंधित
दूध/फल/सब्जी वाले आवश्यक वाहनप्रतिबंध से छूट
एंबुलेंसप्रतिबंध से छूट
फायर ब्रिगेडप्रतिबंध से छूट
Airport passenger vehiclesNH-48 से अनुमति
Airport यात्रीDwarka Expressway विकल्प
पलवल/मेवात/फरीदाबाद जाने वाले वाहनकोई प्रतिबंध नहीं
राजस्थान/रेवाड़ी/झज्जर जाने वाले वाहनकोई प्रतिबंध नहीं

44वीं नेशनल नेटबॉल चैंपियनशिप: हरियाणा ने महाराष्ट्र को हराकर जीता खिताब

शाहाबाद किसान आंदोलन: कृषि मंत्री के आश्वासन के बाद खुला दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे

FAQs

Q1. गुरुग्राम से दिल्ली जाने वाले Heavy Vehicles पर रोक कब लगेगी?
पहला प्रतिबंध 12 अगस्त 2026 शाम 5 बजे से 13 अगस्त दोपहर 1:30 बजे तक और दूसरा 14 अगस्त शाम 5 बजे से 15 अगस्त दोपहर 1:30 बजे तक रहेगा।

Q2. क्या NH-48 से Heavy Vehicles दिल्ली जा सकेंगे?
नहीं, निर्धारित restriction period में NH-48 से भारी मालवाहक वाहनों का दिल्ली में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

Q3. क्या Ambulance और Fire Brigade को भी रोकेंगे?
नहीं, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य आवश्यक सेवाओं वाले वाहनों को प्रतिबंध से छूट दी गई है।

Q4. Delhi Airport कैसे जा सकते हैं?
Airport जाने वाले passenger vehicles NH-48 का इस्तेमाल कर सकते हैं। Dwarka Expressway भी एक विकल्प है।

Q5. क्या राजस्थान और दूसरे जिलों की ओर जाने वाले वाहनों पर रोक है?
गुरुग्राम से पलवल, मेवात, फरीदाबाद, झज्जर, रेवाड़ी और राजस्थान की ओर जाने वाले वाहनों पर इस advisory के तहत कोई प्रतिबंध नहीं है।

More From Author

Indian Parliament and a Christian institution representing the debate over the FCRA Amendment Bill 2026

FCRA पर नागालैंड कांग्रेस का विरोध, कहा- ईसाई संस्थानों के खिलाफ राजनीतिक हथियार न बने कानून

Haldwani News: Kharge की रैली के बाद मंच के कथित शुद्धिकरण पर कांग्रेस नाराज

Haldwani News: Kharge की रैली के बाद मंच के कथित शुद्धिकरण पर कांग्रेस नाराज