मुख्यमंत्री आवास में होली मिलन कार्यक्रम में जमकर उड़ा अबीर और गुलाल

Abir and Gulal burst into flames at the Holi Milan program at Chief Minister’s residence

देहरादून-रिपोर्ट रजत कुमार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने होली के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्धजनों, समाजसेवियों, मीडिया तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों तथा अधिकारियों ने भागीदारी कर मुख्यमंत्री को होली की बधाई दी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आत्मीयता के साथ सभी से मिले तथा होली की शुभकामना दी। मुख्यमंत्री ने उमंग और आपसी सौहार्द के पर्व को आपसी सद्भाव तथा भाईचारे के साथ मनाने की सभी से अपील की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सनातन संस्कृति आपसी भाईचारे का संदेश देती है। होली के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की सुख शांति एवं समृद्धि के साथ खुशहाल जीवन की भी कामना की।

More From Author

देहरादून: इस भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्रों की सीरीज को लेकर उठे सवाल, आयोग ने यह दी सफाई

कांग्रेस कमेटी के होली मिलन समारोह में आरुषि सुंद्रियाल ने किया अतिथियों का स्वागत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *