झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई, तीन क्लिनिक सील, नोटिस और जुर्माना भी..

झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई, तीन क्लिनिक सील, नोटिस और जुर्माना भी..

नैनीताल : रविवार 28 जनवरी 2024 को जिलाधिकारी नैनीताल द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा शहर में चल रहे अवैध क्लीनिकों पर छापेमारी की कार्यवाही की गयी, जिस पर 6 क्लीनिकों के दस्तावेज जाँच करने के उपरान्त 3 क्लीनिकों के दस्तावेज नियमानुसार न पाये जाने पर क्लीनिकल इस्टैब्लिसमेंट एक्ट के विभिन्न प्रावधानों के अन्तर्गत नोटिस एवं जुर्माना लगाया गया तथा क्लीनिकों को भी सीलबंद कर दिये गये

जिनमें से अमित कुमार रॉय एवं विमल कुमार रॉय के अभिलेख पूर्ण नहीं पाये गये तथा सौरभ विश्वास अपना क्लीनिक छोड़कर भाग गये तथा डॉ सौरभ विश्वास के क्लीनिक में भारी मात्रा में एलोपैथिक दवाऐं, कालातीत दवाऐं एवं बायो मेडिकल वेस्ट पाया गया, जिसके क्रम में सीटी मजिस्ट्रेट महोदया के निर्देशानुसार उक्त क्लीनिक को सीलबंद कर दिया गया है।

समिति में सीटी मजिस्ट्रेट, ऋचा सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, डॉ० रजत भट्ट, अर्बन हैल्थ ऑफिसर, राघवेन्द्र रावत, प्राधिकरण से अंकित, औषधि निरीक्षक मीनाक्षी बिष्ट उपस्थित रहे।

More From Author

रुद्रप्रयाग-खांकरा क्षेत्रान्तर्गत स्कूटी सवार 2 व्यक्ति खाई में हुए दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने किया रेस्क्यू

उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष व सदस्य बनने के लिये अब देनी होगी लिखित व मौखिक परीक्षा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *