CM Ajit Pawar

प्लेन क्रैश में महाराष्ट्र के डिप्टी CM Ajit Pawar का निधन

महाराष्ट्र के डिप्टी CM Ajit Pawar का विमान बुधवार सुबह करीब 8 बजे बारामती एयरपोर्ट के पास लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस हादसे में अजित पवार समेत पांच लोगों की मौत हो गई है।

अजित पवार बारामती के दौरे पर थे, जहां उन्हें जिला परिषद चुनाव को लेकर चार अहम चुनावी सभाओं में शामिल होना था। वह मुंबई से एक प्राइवेट चार्टर्ड प्लेन में बारामती जा रहे थे। बताया जा रहा है कि जब उनका विमान बारामती एयरपोर्ट पर लैंड कर रहा था, तो अचानक एक्सीडेंट हो गया और विमान में आग लग गई।

हादसे में अजित पवार के साथ उनके पर्सनल असिस्टेंट, सुरक्षाकर्मी और विमान स्टाफ भी सवार थे, जिनकी भी मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब विमान ताऊपट्टी के पास लैंडिंग के लिए रनवे पर आ रहा था। हादसे के बाद विमान में आग लग गई और इससे सभी की मौत हो गई।

अजित पवार 5 फरवरी को पुणे में होने वाले जिला परिषद चुनाव को लेकर बारामती में मीटिंग्स प्लान कर रहे थे। यह हादसा उन मीटिंग्स से पहले हुआ।

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने हादसे से करीब आधे घंटे पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय को याद किया था।

इस हादसे ने पूरे महाराष्ट्र को गहरे सदमे में डाल दिया है।

Read more:- Vande Bharat Sleeper Train में जल्द मिलेगा मांसाहारी भोजन, यात्रियों की मांग पर लिया गया निर्णय

YouTube video thumbnail

More From Author

Vande Bharat Sleeper Train

Vande Bharat Sleeper Train में जल्द मिलेगा मांसाहारी भोजन, यात्रियों की मांग पर लिया गया निर्णय

Delhi Weather News

Delhi Weather News: दिल्ली-एनसीआर में बारिश और ओले, ठंड बढ़ी