Amazon Layoffs

Amazon Layoffs: अमेज़न में छंटनी का महा-संकट! 16,000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी

Amazon Layoffs: दुनिया की दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेज़न (Amazon) से एक दुखद खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी आज यानी 27 जनवरी से छंटनी का एक नया और बड़ा दौर शुरू करने जा रही है। इस फैसले से दुनिया भर में लगभग 16,000 कर्मचारियों की नौकरी जा सकती है।

रीस्ट्रक्चरिंग का दूसरा फेज शुरू

अमेज़न ने 2025 के अंत में एक बड़ा रीस्ट्रक्चरिंग प्लान शुरू किया था। जिसके तहत 2026 के मध्य तक अमेजन करीब 30,000 कॉर्पोरेट पदों को समाप्त करने की योजना बना रही है।

  • पहला फेज: कंपनी पहले ही 14,000 पदों को खत्म कर चुकी है।
  • दूसरा फेज: अब बाकी बचे 16,000 कर्मचारियों को निकालने की प्रक्रिया शुरू होने वाली है।
  • यह छंटनी 2022 और 2023 में हुई 27,000 छंटनियों से भी बड़ी बताई जा रही है।

भारत पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर

अमेज़न के इस कदम से भारतीय टीमों पर भी असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है। ख़ासकर अमेजन वेब सर्विसेज (AWS) और प्राइम वीडियो जैसे अहम डिवीजन इसके शिकार हो सकते हैं। यह छंटनी कंपनी के रीस्ट्रक्चरिंग प्लान का हिस्सा है, जिसके तहत 2025 के अंत तक लगभग 30,000 कॉर्पोरेट नौकरियों को खत्म किया जाएगा।

कौन से विभाग हैं निशाने पर?

छंटनी का यह दौर मुख्य रूप से ‘व्हाइट-कॉलर’ (कॉर्पोरेट और मैनेजमेंट) भूमिकाओं पर केंद्रित है। जिन विभागों में सबसे ज्यादा कटौती हो सकती है, वे हैं:

  • Amazon Web Services (AWS)
  • Prime Video
  • रिटेल ऑपरेशंस
  • PXT (HR डिवीजन)

कर्मचारियों में डर का माहौल

Reddit, Blind और LinkedIn जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अमेज़न के कर्मचारी लगातार अपनी चिंता जाहिर कर रहे हैं। कई कर्मचारियों का दावा है कि उनके मैनेजर्स ने उन्हें नौकरी जाने के संकेत दे दिए हैं। कुछ कर्मचारियों का कहना है कि जिन्हें पहले से प्रदर्शन सुधार योजना (PIP) पर रखा गया है, उन्हें पहले सूचना दी जा सकती है।

क्यों हो रही है इतनी बड़ी छंटनी?

अमेज़न के पास दुनिया भर में लगभग 15.7 लाख कर्मचारी हैं, लेकिन कंपनी अपने 3.5 लाख कॉर्पोरेट वर्कफोर्स को छोटा और अधिक कुशल बनाना चाहती है। लागत कम करने और कंपनी के ढांचे को बदलने के लिए यह कठोर कदम उठाया जा रहा है।

क्या पहले भी हुई थी छंटनी?

अमेज़न ने पहले भी 2022 और 2023 में 27,000 कर्मचारियों की छंटनी की थी। 2025 के अंत तक कंपनी ने पहले ही 14,000 पदों को समाप्त करने की योजना की पुष्टि की थी। अब अगर नया दौर शुरू होता है, तो कुल छंटनी का आंकड़ा 30,000 के करीब पहुंच सकता है।

आखिरकार, क्या होगा अगला कदम?

अमेज़न के बड़े पैमाने पर हो रही इस छंटनी से अन्य कंपनियों और इंडस्ट्रीज को भी संकेत मिल रहे हैं। अगर कंपनी 30,000 कर्मचारियों की छंटनी करती है, तो यह भारतीय तकनीकी और कॉर्पोरेट सेक्टर के लिए एक बड़ा बदलाव हो सकता है।

यह स्थिति अमेज़न के कर्मचारियों और अन्य कारोबारियों के लिए घातक साबित हो सकती है, और यह भी देखने की बात होगी कि कंपनी इस छंटनी के बाद अपनी रणनीति में क्या बदलाव करती है।

Read more:- UGC’s New Directive : क्या बदल जाएगा आपकी यूनिवर्सिटी का माहौल?

More From Author

Border 2 Box Office Collection Day 4

रिपब्लिक डे पर Border 2 ने की ताबड़तोड़ कमाई, तोड़े कई रिकॉर्ड्स

Rampur News

Rampur News: सुहागरात पर दुल्हन बोली- पेट दर्द हो रहा है…थोड़ी देर बाद गूंजी किलकारी