वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह के निर्देशों के क्रम में पौड़ी पुलिस की नशा तस्करों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही…

 

 

03 लाख रूपये की 07.25 ग्राम अवैध स्मैक व 165 ग्राम अवैध चरस के साथ 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे।

 

01 व्यक्ति के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत की गयी कड़ी कार्यवाही।

 

मा0 मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष-2025 तक उत्तराखण्ड को नशामुक्त (“ड्रग्स फ्री देवभूमि”) बनाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद पौड़ी गढ़वाल, लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में बढते नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के लिये पौड़ी पुलिस द्वारा नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है, नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जा रही है। नशा तस्करों पर कार्यवाही करने के लिये सूचना तंत्र को मजबूत कर युवाओं को नशे के भंवर में फंसाने वालों को सलाखों के पीछे पहुँचाया जा रहा है जिसके क्रम में-

 

1. कोतवाली कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत दौराने चैकिंग नशा तस्कर मनीष नेगी पुत्र स्व0 चन्द्रमोहन सिहं नेगी निवासी पदमपुर सुखरौ निकट देवी मन्दिर तिराह कोटद्वार पौड़ी गढवाल को 7.25 ग्राम अवैध स्मैक के बरामद कर गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में अभियुक्त के विरूद्ध थाना कोटद्वार पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

2.थाना लक्ष्मणझूला पुलिस द्वारा दौराने चैकिंग नीलकण्ठ मन्दिर के पास से अभियुक्त आलोक को 165 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में अभियुक्त के विरूद्ध थाना लक्ष्मणझूला पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

3. कोतवाली कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा दौराने चैकिंग अभियुक्त अनिल थापा पुत्र स्व0 बाबूराम थाना को 60 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में अभियुक्त के विरूद्ध थाना कोटद्वार पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

More From Author

छोटे छोटे नौनिहालों ने होलिका दहन के साथ मनाई रंग होली दिखा बहुत उत्साह पढे पूरी खबर 

उत्तराखंड में क्षेत्रीय दलों ने अलग गठबंधन बनाया, टिहरी लोकसभा सीट पर बाॅबी पंवार को दिया समर्थन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *