Bareilly News: 16 वर्षीय अनमोल कश्यप की संदिग्ध मौत

Bareilly News: 16 वर्षीय अनमोल कश्यप की संदिग्ध मौत

Bareilly News बरेली के कैंट थाना क्षेत्र के ग्राम कांधरपुर निवासी 16 वर्षीय अनमोल कश्यप की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने उसके दोस्त हर्ष और उसके साथियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। मृतक की बहन पूजा के अनुसार अनमोल लाल फाटक, बदायूं रोड स्थित एक ढाबे पर काम करता था। बुधवार रात करीब 10 बजे वह घर लौटा था।

आरोप है कि रात करीब 11 बजे उसका दोस्त हर्ष टेंपो लेकर घर पहुंचा और उसे अपने साथ बुलाकर ले गया। अनमोल की बहन पूजा का कहना है कि जाते समय अनमोल ने आशंका जताई थी कि “ये लोग मुझे मार देंगे” और मां को इस बारे में न बताने की कसम देकर गया था।
परिजनों का आरोप है ।कि देर रात हर्ष ने अपनी पहचान की एक युवती को फोन कर बताया कि अनमोल का एक्सीडेंट हो गया है और उसकी मौत हो गई उसने पूजा को सूचना दी ।

सूचना मिलने पर परिवार मौके पर पहुंचा, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। बाद में पता चला कि अनमोल का शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा है। परिजनों का आरोप है कि हर्ष जिला अस्पताल में गलत मोबाइल नंबर दर्ज कराकर फरार हो गया।
बरेली कैंट थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तक इस मामले में तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

आरोप vs पुलिस का आधिकारिक पक्ष

मुद्दापरिजनों का आरोपपुलिस का पक्ष
मौतहत्या की आशंकाजांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी
दोस्त की भूमिकाहत्या में शामिल होने का आरोपजांच जारी
अस्पताल रिकॉर्डगलत नंबर दर्ज कराने का आरोपजांच के बाद पुष्टि
कानूनी कार्रवाईतुरंत गिरफ्तारी की मांगतहरीर मिलने पर कार्रवाई

UP Transport Department में भ्रष्टाचार के आरोप, 32 अधिकारियों पर विजिलेंस की नजर

UP News: बेटी को स्ट्रेचर पर दो किमी खींचकर एक्स-रे कराने ले गया पिता

FAQs

Q1. अनमोल कश्यप कौन थे?
अनमोल कश्यप बरेली के कैंट थाना क्षेत्र के ग्राम कांधरपुर निवासी 16 वर्षीय किशोर थे।

Q2. परिजनों ने किस पर आरोप लगाए हैं?
परिजनों ने अनमोल के दोस्त हर्ष और उसके कुछ साथियों पर हत्या का आरोप लगाया है।

Q3. पुलिस ने मामले में क्या कहा है?
पुलिस के अनुसार अभी तक कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने के बाद जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Q4. क्या मौत के कारण की आधिकारिक पुष्टि हो गई है?
नहीं। मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही होगी।

Q5. इस मामले में आगे क्या होगा?
तहरीर मिलने के बाद पुलिस साक्ष्यों, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाएगी तथा आवश्यकता अनुसार कानूनी कार्रवाई करेगी।

More From Author

Moradabad Power Crisis: एक महीने से अंधेरे में गांव, ट्रांसफार्मर खराब होने पर ग्रामीणों का हंगामा, रिश्वत के भी आरोप

Moradabad Power Crisis: एक महीने से अंधेरे में गांव, ट्रांसफार्मर खराब होने पर ग्रामीणों का हंगामा, रिश्वत के भी आरोप

Rampur Crime News: बिजली का तार चोरी करने वाले 5 शातिर चोर गिरफ्तार

Rampur Crime News: बिजली का तार चोरी करने वाले 5 शातिर चोर गिरफ्तार